पिकनिक स्पॉट के पास संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

A dead body was found in suspicious condition near a picnic spot, causing panic in the area, could not be identified, murder or accident? Police engaged in investigation

पिकनिक स्पॉट के पास संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला. पिकनिक स्पॉट पर आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को खबर दी. मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है. घटनास्थल पर न तो कोई बाइक मिली और न ही अन्य कोई वाहन मिला. जिससे मृतक की पहचान की जा सके. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया.
सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक युवक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर सूचना भेजी गई है. साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के जरिए मुनादी कराई जा रही है. अंधेरा होने की वजह से पुलिस को कार्रवाई में कठिनाई का सामना करना पड़ा. शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t