व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने अपशब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A controversy erupted over an offensive post in a WhatsApp group; police arrested and jailed the accused for using abusive language.

व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने अपशब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खड़गॉव : मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में मां दुर्गा पर एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया. आरोपी ने इस पोस्ट को कई व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर भी किया था. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी का नाम नरेंद्र मंडावी उम्र 41 साल निवासी दोरबा, खड़गांव थाना का रहने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिमन्यू नाम के युवक ने मोहला थाना में 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नरेंद्र मंडावी निवासी खड़गांव के द्वारा स्क्रीनशाॅट शेयर किया गया था. जिसमें मां दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी लिखी गई थी. इस शिकायत को जिले के एसपी वाॅय पी सिंह ने गंभीरता से लिया और एएसपी पिताम्बर पटेल को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस की एक विशेष टीम भी गठित की गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुये गठित टीम ने सोशल मीडिया मॉनिटरिग के अधिकारी/कर्मचारियो के द्वारा तत्काल नरेन्द्र मंडावी को हिरासत में लिया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपने मोबाइल फोन के माध्यम से धर्म हिंसा व्हाट्सएप ग्रुप में मॉ दुर्गा माता के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया था. आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबुल कर लिया.
आरोपी नरेन्द्र मंडावी पिता स्व दुररुगू राम मंडावी उम्र 41 साल निवासी दोरबा, खड़गॉव थाना खड़गॉव जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/2025 धारा 298, 299, 353(1)(सी) बीएनएस दर्ज किया गया. आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर अदालत में पेश कर जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया.
आरोपी
नरेंद्र मंडावी उम्र 41 साल निवासी दोरबा, थाना खड़गांव, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t