चॉकलेट की लालच देकर 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, हाथ-पैर बंधे हालत में मिली मासूम, अस्पताल में भर्ती, फैली सनसनी, हिरासत में पड़ोसी, पूछताछ जारी

A 3-year-old girl was lured with chocolate and raped. She was found with her hands and feet tied and hospitalized, causing a sensation. A neighbor was detained and interrogation is ongoing.

चॉकलेट की लालच देकर 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, हाथ-पैर बंधे हालत में मिली मासूम, अस्पताल में भर्ती, फैली सनसनी, हिरासत में पड़ोसी, पूछताछ जारी

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना इलाके से एक 3 साल की मासूम बच्ची से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. फिलहाल दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला एक नशेड़ी युवक बच्ची को चॉकलेट की लालच देकर अपने साथ ले गया था. परिजनों को जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. आसपास और रिश्तेदारों के घर खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल सका. जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई.
कुछ समय बाद बच्ची पुरैना क्षेत्र से लगे एनएसपीसीएल ग्राउंड के पास संदिग्ध हालत में मिली. बताया जा रहा है कि उस समय बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे. यह नजारा देखकर स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया और फौरन परिजनों और पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने हालात को संभालते हुए बच्ची को अपने कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित अस्पताल भेजा गया. साथ ही संदिग्ध युवक को भी मौके से हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.
बच्ची को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. लेकिन विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह भी जांच का विषय है कि बच्ची को किस मकसद से ले जाया गया और उसके साथ क्या हुआ... पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े सबूत इकठ्ठा किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t