26 साल के युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, अफसर पिता और शिक्षिका मां पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं मिला सुसाइड नोट
A 26-year-old youth committed suicide by hanging himself, a mountain of sorrows fell on his officer father and teacher mother, suicide note not found
भिलाई : कतुलबोर्ड स्थित साईं नगर इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां 26 साल केयुवक इंद्रप्रीत सिंह सैनी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रप्रीत सिंह भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर कोर्स कर रहा था. उसके पिता जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग में उच्च पदस्थ अधिकारी हैं. जबकि मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं. बताया जा रहा है कि जब घटना घटी उस समय वह घर पर अकेला था. उसने चुन्नी के सहारे अपने कमरे में फांसी लगाई. घटना की खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा किया.
इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मर्चरी भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. फिलहाल किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है. जिससे खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सके. जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की खबर मिली. पूरे परिवार में कोहराम मच गया. माता-पिता और छोटा भाई तुरंत जगदलपुर से भिलाई रवाना हुए. शाम तक वे साईं नगर स्थित घर पहुंचे. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



