शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर भेजा जेल
8.45 crore rupees fraud in the name of investment in the stock market; police arrested the accused Vishwajeet Devnath from West Bengal and sent him to jail.
जांजगीर : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार के अलावा दर्जनभर अलग-अलग बैंकों का चेक बुक, 9 डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत आधार कार्ड, पेन कार्ड और नगद बरामद किया गया है. यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 साल निवासी अखराभांठा, सक्ती जिला सक्ती ने चांपा थाने में 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अकाउंटेंट का काम करता है. उसकी जान पहचान चांपा निवासी मेहंदी लाल देवांगन के जरिए कोलकाता निवासी विश्वजीत देवनाथ से सन 2021 में हुई थी. विश्वजीत देवनाथ ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर ज्यादा कमाई होने का झांसा दिया. और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उसे पर 5% ब्याज हर महीना दूंगा. इसके अलावा उसने दूसरे लोगों से भी इन्वेस्टमेंट करने पर कमीशन देने की बात कहीं.
पीड़ित ने झांसे में आकर खुद और दूसरे लोगों का 8 करोड़ 45 लाख रुपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के जरिए निवेश करवाया. लोगों को झांसे में लेने और भरोसा कायम करने के लिए कुछ लोगों को आठ महीने और कुछ लोगों की एक ,दो महीने तक पांच प्रतिशत ब्याज के रुप में दिया था. जिसके चलते लोगों में भरोसा कायम हो गया. और लोगों ने करोड़ों रुपये लगा दिया.
कुछ समय बाद आरोपी कंपनी को घाटा होने की बात कहकर फौरन पैसे नहीं होने का हवाला देकर बाद में एकमुश्त राशि देने की बात कहता रहा. फिर बाद में मुकर गया. पीड़ित की शिकायत विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा छल कपट कर कमाई करने पर चांपा थाने में धोखाधड़ी कर जुर्म कायम किया गया.
पुलिस को खबर मिलने पर आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल को उसके पते से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठगी के पैसों से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर की पुताई करवाना और सोना आईडीबीआई बैंक में रखना बताया. उसके कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग–अलग बैंकों का चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइवरी लाइसेंस, तीन नग महंगे मोबाइल और तीस हजार रुपये नगद बरामद किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



