1478 व्याख्याता और प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति, बीएलओ का मानदेय दोगुना, ERO और AERO को भी मिलेगा इतना पैसा

1478 lecturers and head teachers have been promoted to the post of principal, BLO honorarium has been doubled, ERO and AERO will also receive the same amount.

1478 व्याख्याता और प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति, बीएलओ का मानदेय दोगुना, ERO और AERO को भी मिलेगा इतना पैसा

1478 व्याख्याता और प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता औरप्रधान अध्यापकों को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी. शासन ने 1478 व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी) और प्रधान अध्यापकों को हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया है. 
चयनित शिक्षकों को नए स्कूलों पर प्राचार्य पद पर पोस्टिंग दी गई है. प्रमोट हुए प्राचार्यों को सात दिनों के भीतर अपने-अपने नए स्कूल में ज्वाइंन करना अनिवार्य होगा. पदोन्नति आदेशों के तहत उन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ मिलेगा. शिक्षकों को अब वेतनमान 15600-39100 और ग्रेड वेतन 5400 का लाभ मिलेगा.
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 1478 शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी. चयनित शिक्षकों को सात दिन में अपने नए स्कूलों में ज्वाइंन करना होगा.
पदोन्नति से वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 15600-39100 और ग्रेड वेतन 5400 मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बीएलओ का मानदेय दोगुना, ERO और AERO को भी मिलेगा इतना पैसा

भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर के वार्षिक मानदेय को दोगुना करने का फैसला लिया है. यह फैसला बीएलओ के साथ-साथ उनके सुपरवाइजरों के मानदेय में बढ़ोतरी और निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ERO) तथा सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी (AERO) को मानदेय देने के रुप में आया है. यह नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं.
बीएलओ का वार्षिक मानदेय पहले के 6,000 से दोगुना कर 12,000 कर दिया गया है. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को भी 1,000 से बढ़ाकर 2,000 कर दिया गया है. कुछ राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में लगे बीएलओ को बढ़े हुए वार्षिक मानदेय के अतिरिक्त 6,000 का विशेष प्रोत्साहन भी देने की घोषणा की गई है.
बीएलओ सुपरवाइजर, जो क्षेत्र में बीएलओ के कार्यों की निगरानी करते हैं, उनके मानदेय को भी बढ़ाया गया है। उनका वार्षिक मानदेय 12,000 से बढ़ाकर अब 18,000 कर दिया गया है.
निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी (AERO) को वार्षिक मानदेय देने का फैसला लिया गया है. ये अधिकारी अब तक किसी भी तरह के भत्ते या मानदेय से वंचित थे. इन्हें अब सालाना 30,000 का वार्षिक मानदेय दिया जाएगा. AERO को अब सालाना 25,000 का वार्षिक मानदेय दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t