पत्नी ने घर चलने से किया इंकार, गुस्साए पति ने ब्लेड से रेत दिया गला, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ महिला पहुंची अस्पताल, आरोपी गिरफ्तार
Wife refused to return home; enraged husband slit her throat with a blade. The entire village was shaken by the screams; the blood-soaked woman reached the hospital, and the accused has been arrested.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र में पत्नी द्वारा साथ चलने से इंकार करना एक पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर गला काट दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ओड़गी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त 2026 को ग्राम भंवरखोह तेलईडांड निवासी हरदयाल सिंह ने चौकी कुदरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी आहता करीब एक महीने से अपने सात साल के बेटे के साथ उसके घर रह रही थी. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उसका पति नकुल सिंह निवासी ग्राम कर्री उसके घर पहुंचा और पत्नी से अपने साथ घर चलने को कहा
लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया. इससे आरोपी नाराज हो गया और पहले जान से मारने की धमकी दी. फिर अपने पास रखे धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया. ब्लेड से गला काट दिए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई. वारदात के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को ओड़गी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने आरोपी नकुल सिंह आयाम उम्र 36 साल निवासी ग्राम कर्री पटेलपारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
मामले में चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में सबूत जुटाए और वारदात में इस्तेमाल ब्लेड भी बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी नकुल सिंह आयाम उम्र 36 साल निवासी कर्री पटेलपारा को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे पत्नी को अपने साथ घर ले जाने आया था. पत्नी के मना करने पर वह गुस्से में आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



