वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी सब्रा सिंह ने मीडियाकर्मी से की मारपीट और बदसलूकी, आरोपी महिला गिरफ्तार, पति और रोहितर अभी भी फरार
Virendra Singh Tomar's wife Sabra Singh assaulted and misbehaved with a media person, accused woman arrested, husband and Rohitar still absconding
रायपुर : तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है. इसी बीच गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार कर लिया. शुभ्रा पर संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज है. वहीं वीरेंद्र और रोहित तोमर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. लेकिन उनकी तलाश में टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती थाने में वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराध से जुड़े तीन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं गुरुवार को मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तोमर ब्रदर्स के ठिकानों पर एक बार फिर से छापेमारी की. इस दौरान शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार किया गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में जुर्म दर्ज किया गया था. साथ ही मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की खबर मिली. जिसके आधार पर फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर के घर पर छापेमारी कर शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार किया गया. पूरे मामले साथ कार्रवाई जारी है.
साथ ही उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के पतासाजी के लिए पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन के नेतृत्व में टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हिस्ट्रीशीटर भाइयों वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रुबी सिंह और रोहित सिंह तोमर और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, कर्जा एक्ट सहित संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है. दोनों भाई फरार हैं. पुलिस ने उसके भतीजे दिव्यांश तोमर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के रायपुर के भाठागांव स्थित मकान में 5 जून को छापा मारकर पुलिस ने करोड़ों के जेवर-नकदी, महंगी कार, तलवार, पिस्टल-रिवॉल्वर आदि के अलावा बड़ी तादाद में स्टॉम्प पेपर दूसरों के नाम के ब्लैंक चेक आदि बरामद किए हैं.
इस मामले का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कर्जा देकर ज्यादा वसूली, पैसे नहीं देने पर जमीन हथियाने, जबरदस्ती रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया. टिकरापारा इलाके में कभी मामूली-सा अंडे का ठेला लगाने वाले वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर और सूदखोरी और अवैध वसूली कर करोड़ों की संपत्ति बना ली. आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या से लेकर धोखाधड़ी तक के कई गंभीर जुर्म दर्ज हैं.आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय करणी सेना (Karni Sena) का छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष भी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



