शादी का झांसा देकर तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाकर कर दिया प्रेग्नेंट, विवाह की बात पर टालमटोल कर मारपीट, आरोपी बादल गिरफ्तार
Under the pretense of marriage, he made her pregnant by having physical relations for three months, he beat her after avoiding the talk of marriage, accused Badal arrested
रायगढ़ : महिला थाना की टीम ने दुष्कर्म पीडिता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है. बीते 21 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा महिला थाना में बादल सारथी उम्र 20 साल निवासी रायगढ़ के खिलाफ शादी का खानसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली काम करने गई थी. जहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी. आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर करीब तीन महीने तक पत्नी की तरह रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.
पीड़िता द्वारा जब भी शादी के लिए दबाव बनाया गया. आरोपी टालमटोल करता रहा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. जनवरी 2026 में पीड़िता दिल्ली काम करने गई. जहां आरोपी भी उसके पास पहुंचा और करीब एक महीने तक उसके साथ रहा. इस दौरान गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का झूठा भरोसा दिया. लेकिन 24 मार्च 2026 को बिना बताए दिल्ली से वापस रायगढ़ आ गया.
पीड़िता 2 अप्रैल 2026 को वापस रायगढ़ आई और आरोपी के घर पहुंची. जहां आरोपी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया. मामले पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



