नदी में नहाने उतरे दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गहरे पानी में जाने से हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक का माहौल
Two innocent children who went to take bath in the river died due to drowning, the tragic accident happened due to going into deep water, the family members are in a bad state due to crying, there is an atmosphere of mourning in the village.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है. मासूम बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 साल और 6 साल दोनों बच्चे अपने अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे. भीषण गर्मी के बीच बच्चे नदी में स्नान और खेलने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान नहाते-नहाते दोनों बच्चे गहरे पानी की तरफ चले गए और अचानक डूबने लगे. साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.
इस हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरकर काफी कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. जहां मासूम बच्चों की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



