नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी, डर से पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश, मामा-भांजा गिरफ्तार

Two accused of raping a minor arrested, threatened to kill, victim tried to commit suicide out of fear, uncle-nephew arrested

नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी, डर से पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश, मामा-भांजा गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के: रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी. जब ग्राम अमेरी निवासी राजेश्वर बघेल और उसका मामा सोनू बंजारे पीड़िता के घर पहुंचे और उसे जबरन रतनपुर स्थित खंडोबा मंदिर के सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया.
मार्च 2024 को सोनराज बंजारे अपने भांजा चचेड़ी निवासी राजेश्वर बघेल के साथ युवती को बहला-फुसलाकर बाइक से घुमाने के लिए रतनपुर लेकर गया और खंडोबा मंदिर के आसपास सुनसान जगह में बलपूर्वक सोनराज बंजारे ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और लौट गए. युवती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. उसके बाद सोनराज बंजारे युवती को फोन कर फिर से मिलने के लिए बुलाने लगा. युवती के मना करने पर युवक ने युवती के मोबाइल में वीडियो काल किया और नहीं मिलने पर हंसिया से गला काटकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी. जिससे युवती डर गई, और उसने जहर खा लिया. परिजनो ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
बता दें कि किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता और उसका परिवार भयभीत होकर अपना घर छोड़कर कोनी में रहने लगा. लेकिन आरोपी राजेश्वर ने कोनी में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और वहां जाकर पीड़िता और उसके परिजनों को लगातार डराता-धमकाता रहा. जिससे मानसिक रुप से टूट चुकी थी.
आखिरकार 25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अमेरी में दबिश देकर आरोपी सोनराज उर्फ सोनू बंजारे और राजेश्वर बघेल को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म करना कबूल कर लिया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB