प्यार कर शादी से इंकार, धोखा मिलने पर आदिवासी नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार
Tribal minor girl committed suicide by hanging herself after being cheated for refusing to marry her after falling in love, family pleaded for justice
बिलासपुर : कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक आदिवासी नाबालिग लड़की ने प्यार में धोखा मिलने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण किया और बाद में किसी और से शादी कर ली. अब पीड़ित परिवार मीडिया के माध्यम से इंसाफ की मांग कर रहा है. पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक आदिवासी नाबालिग लड़की ने बीते दिनों फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. नाजुक हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी. युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए. लेकिन कुछ दिनों बाद किसी और लड़की से शादी कर ली. इस सदमे में लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया. परिजन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



