दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर, एक युवक की मौत, शरीर धड़ से अलग, दूसरा गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Tragic road accident hit hard by unknown vehicle one young man dead body dislocated another seriously injured admitted to hospital

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर, एक युवक की मौत, शरीर धड़ से अलग, दूसरा गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती

धमतरी : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के निवासी नरेंद्र साहू मकेश्वर वार्ड और नरेंद्र पिता राम भरोसा दोनों युवक रात को चारामा से लौट रहे थे. इसी दौरान बालोदगहन के पास यहां हादसा हुआ.  देर रात अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी.
हादसा इतना भयानक था कि शरीर के चिथड़े हो गए और नरेंद्र साहू का शरीर धड़ से अलग हो गया. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. हादसे के शिकार नरेंद्र साहू के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई. दूसरे युवक नरेंद्र पिता राम भरोसा का इलाज किया जा रहा है.
 जैसे ही घटना की जानकारी मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लाश बुरी तरह सडक़ पर चिपक गई थी. जिसे पूरी तरह साफ कर आवाजाही शुरु कराई गई. और लाश को मच्र्युरी भेजा गया. पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI