दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर, मची अफरा-तफरी

Tragic road accident: Two motorcycles collide head-on with great force; 30-year-old man dies on the spot, another critically injured; chaos ensues.

दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर/मानिकचौरी : ग्राम मानिकचौरी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. यह मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी निवासी विजेंद्र भार्गव उम्र 30 साल किसी निजी कार्य से मानिकचौरी गया हुआ था. काम पूरा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे. गंभीर चोट लगने की वजह से विजेंद्र भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार ग्राम रैलहा निवासी पारस सोल्डे गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t