दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, घर लौट रहे युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम, पसरा मातम
Tragic road accident: A speeding tractor hits a motorcycle, a young man returning home dies on the spot, causing widespread mourning.
सक्ती : सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. घटना डभरा–खरसिया मुख्य मार्ग पर छुहिपाली गांव के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के देवरी निवासी अनूप दास महंत उम्र 27 साल डभरा स्थित शिवशक्ति एग्रीटेक कार्यालय की ओपनिंग कार्यक्रम में ग्रुप के साथ शामिल होने गया था. और दोपहर के समय बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मिट्टी फिलिंग कार्य में लगे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि अनूप दास महंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जिससे परिवार में मातम पसर गया है. हादसे की खबर मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहीं दुर्घटनास्थल से ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर डभरा थाना लाया गया है. फिलहाल डभरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



