पैरी नदी के कोपरा एनीकट से बहे युवक की दर्दनाक मौत, 4 दिन बाद झाड़ियों-मलबे में फंसा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tragic death of a youth swept away from the Kopra Anicut on the Pairi River; body found trapped in bushes and debris after four days; incident causes a stir in the area; police working on identification.

पैरी नदी के कोपरा एनीकट से बहे युवक की दर्दनाक मौत, 4 दिन बाद झाड़ियों-मलबे में फंसा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गरियाबंद : गरियाबंद जिला के कोपरा एनीकट में शुक्रवार को नदी के तेज बहाव में बहने के करीब 96 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ है. मंगलवार को तर्रा नदी में पानी के ऊपर शव तैरता हुआ दिखाई दिया. शव मिलने की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था. हादसे के बाद गरियाबंद से पहुंची SDRF की टीम ने लगातार कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया था. कोपरा एनीकट से लेकर चौबेबांधा तक करीब 14 किलोमीटर के जलक्षेत्र में युवक की तलाश की गई. लेकिन उस समय उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था.
अब हादसे के करीब 96 घंटे बाद तर्रा नदी में युवक का शव पानी के ऊपर तैरता मिला. शव दिखाई देने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. शव को नदी से बाहर निकाला गया.
शव मिलने के बाद पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और पहचान की प्रक्रिया पूरी कर रही है. हादसे के बाद से जारी सर्च ऑपरेशन का आखिरकार शव मिलने के साथ अंत हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?