सरकार का चेहरा का बेनकाब, आत्महत्या का प्रयास गंभीर विषय, कोई किसान न उठाएं आत्मघाती कदम, आंदोलन एक रास्ता है- तेजराम विद्रोही
The government's face has been exposed; suicide attempts are a serious issue; no farmer should take suicidal steps; agitation is the only way - Tejram Vidrohi
रायपुर : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि टोकन नहीं कटने से परेशान छत्तीसगढ़ के एक किसान ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जो बहुत ही गंभीर विषय है और किसान हितैषी होने का दावा करने वाली राज्य की भाजपा सरकार के चेहरा को बेनकाब किया है. क्योंकि इस साल किसानों को अपनी खेती करने के लिए खासे परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बोनी के समय बीज व खाद की समस्या, फिर बीमारी और बेमौसम बारिश और अब जब फसल तैयार हुआ है तो बेचने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन और टोकन की समस्या. रोज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किसानों की समस्याएं सामने आ रही है. लेकिन राज्य सरकार उनके प्रशासन और जन प्रतिनिधि कोई ठोस उपाय निकाल पाने में असमर्थ है. व्यवस्थागत कमियों का शिकार अन्नदाता किसान हो रहे हैं.
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने किसानों से निवेदन किया है कि कोई भी किसान किसी भी हालत में आत्मघाती कदम न उठावें बल्कि किसानों का आंदोलन एक रास्ता है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए राज्य सरकार से आग्रह किया है कि टोकन व्यवस्था को सरल बनावें और प्रतिदिन धान खरीदी सीमा को बढ़ाया जाए.
किसान भाई कोई परेशानी आने पर नीचे दिए संपर्क नंबर पर संपर्क करें
प्रदेश प्रभारी प्रवीन क्रांति 9977096120
प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत 8815851735
प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही 8959666036
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



