अभनपुर में नाले से बाइक समेत मिला लापता व्यक्ति का शव, रात भर तलाश के बाद मिली लाश, इलाके में सनसनी, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
The body of a missing man, along with his bike, was found in a drain in Abhanpur. The body was recovered after an overnight search, causing a sensation in the area. Was it an accident or something else? Police are investigating.
रायपुर : अभनपुर क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक शराब दुकान से अभनपुर के बीच स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव बाइक सहित मिला है. आशंका जताई जा रही है कि बाइक का बैलेंस बिगड़ने से व्यक्ति नाले में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान गिरोला गांव निवासी गंगादीन साहू पिता स्व सुखाऊ साहू उम्र 57 साल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गंगादीन साहू रात से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे. सुबह नाले में शव मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



