भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने गायत्री मंदिर प्रांगण में मनाया दीपावली मिलन समारोह, 5 दिसंबर को कंबल होगा वितरण -डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी

The Bhamashah Sahu Sadbhav Samiti hosted a Diwali get-together on the premises of the Gayatri Temple; blankets will be distributed on December 5th — Dr. Ramesh Kumar Sonati

भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने गायत्री मंदिर प्रांगण में मनाया दीपावली मिलन समारोह, 5 दिसंबर को कंबल होगा वितरण -डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी

नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा में भामाशाह साहू सद्भाव समिति पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था ने शनिवार 17 नवंबर को गायत्री मंदिर प्रांगण में हर्ष उल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह संपन्न किया. साथ ही भविष्य के लिए कार्य योजना प्रस्तावना भी सर्वसम्मति से पारित की गई. आगामी 5 दिसंबर को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है.
कार्यक्रम में सभापति के रूप में मानिक राम साहू पूर्व सेवा निवृत शिक्षक और समिति के उपाध्यक्ष मौजूद थे. सर्वप्रथम वेद माता गायत्री एवं भामाशाह साहू के तेल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
इस कार्यक्रम में संरक्षक घनश्याम साहू संरक्षक मकसूदन राम साहू, अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन, कोषाध्यक्ष कोमल सिंह साहू, सचिव डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी और कार्यकारी सदस्य एवं सदस्य भरोसी राम साहू, रविशंकर साहू, बहुर राम साहू, लाला साहू, खियाराम साहू, टोपेश्वर प्रसाद साहू और अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही. सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित किया.
इस मौके पर  - ने कहा कि जिस तरह से पेड़ की डाली से टूट कर पत्ती की कोई बिसात नहीं रहती है. उसे हवा उड़ा ले जाती है. गिरने के बाद कोई भी अपने पैरों तले दबा देता है. ठीक उसी तरह से समूह समिति या परिवार से अलग होने की कामना नहीं की जानी चाहिए. क्योंकि उनकी अहमियत कम आती जाती है. कहा गया है कि कलयुगे संघे शक्ति, अर्थात एकता में ही शक्ति है.
समिति के अध्यक्ष ने भी आह्वान किया कि सबको मिलकर कदम आगे बढ़ाना है नए नीत जनहितार्थ काम किया जाना है. कोमल सिंह साहू कोषाध्यक्ष ने कहा कि हम सब रचनात्मक कार्य करने के लिए ही समिति का गठन किए हैं. इसलिए सतत रचनात्मक कार्य किया जाना है.
संरक्षक मकसूदन राम साहू ने अपने चिर परिचित अंदाज में कविता के माध्यम से सबको बराबरी का संदेश दिया. सभापति के रूप में विराजे मानिक राम साहू ने कहा कि हम सभी का दायित्व है की समिति को आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करते और नित नए कार्य के प्रति कर्तव्य निष्ठा होना है. इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी ने किया और आभार रवि शंकर साहू ने व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb