पुणे से हावड़ा की तरफ जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस ने मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में 16 बकरे-बकरियों समेत बुजुर्ग महिला की मौत

The Azad Hind Express, going from Pune to Howrah, hit the car, killing an elderly woman and 16 goats in the tragic accident.

पुणे से हावड़ा की तरफ जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस ने मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में 16 बकरे-बकरियों समेत बुजुर्ग महिला की मौत

भाटापारा : पुणे से हावड़ा की तरफ जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस की चपेट में आने से 16 बकरे बकरियां मर गईं. वहीं इन बकरों को बचाने के चक्कर में रेल लाइन पर आई बुजुर्ग मालकिन की भी ट्रेन की ठोकर लगने से मौत हो गई. यह हादसा भाटापारा-हथबंद रेल लाइन पर बोड़तरा रेलवे फाटक के पास सोमवार की शाम को हुई.
ग्रामीण थाना टी आई लखेश केंवट ने बताया कि पुणे से चलकर हावड़ा की तरफ जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस के भाटापारा स्टेशन पहुंचने के पहले बोड़तरा रेलवे पहुंचने के पहले बोड़तरा रेलवे फाटक के पास उसकी चपेट में आने से करीब 16 बकरे-बकरियों की कटकर मौत हो गई. वहीं इन बकरों को चरा रही बुजुर्ग सरस्वती यादव 62 साल भी इन बकरे बकरियों को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गई. जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना सोमवार देर शाम की है. थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बोरतरा फाटक के पास एक चरवाहा महिला अपने बकरा बकरियों को चराकर अपने घर जा रही थी. इस दौरान ट्रेन करीब 5 मिनट तक घटनास्थल पर रुके रही. घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार ने ग्रामीण थाने को खबर दी. वहीं आर पी एफ स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t