छत्तीसगढ़ की महाविद्यालयों और स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विधायक साहू ने किया गिरीश शर्मा का सम्मान, राजिम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
Teachers Day was celebrated with great pomp in the colleges and schools of Chhattisgarh MLA Sahu honored Girish Sharma district level event was organized in Rajim
रायपुर : शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर को राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की.
शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 55 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इनमें से 52 शिक्षक राज्यपाल शिक्षक सम्मान और 3 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया. इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कबीरधाम जिले के शिक्षक राजर्षि पाण्डेय को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया गया.
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह, बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन, कोण्डागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू के नामों की विधिवत घोषणा की.
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी कामता प्रसाद सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी शैलेन्द्र कुमार नायक, बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर, धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक वसुंधरा कुर्रे, जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी ककेम नारायण के नाम शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
सौ कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
रायपुर : रायपुर के प्रतिष्ठित सौ कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और हर्षोल्लास से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय के जूनियर और सीनियर छात्रों ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया.
महाविद्यालय के सभागृह को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया. और सभी शिक्षकों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर आसीन सभी शिक्षकों सैयद जाकिर अली, अमीन शेखर, शिशिर भंडारकर, प्रीति सतपथी, राजीव शर्मा, और आर.के. शुक्ला ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया.
इसके बाद मां सरस्वती की वंदना की गई. छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान श्रीफल और शाल भेंट कर किया. शिक्षकों ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्रतिष्ठा और गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से पढ़कर कई छात्र ऊंचे पदों पर पहुंचे हैं. जिनमें बड़े न्यायाधीश, एडवोकेट और शासकीय कर्मचारी शामिल है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत में प्रिया और ऋषिका द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया. इसके बाद धनेश्वर साहू ने मधुर गीत गाया. और अमीन शेखर और आर.के. शुक्ला ने पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में चार चांद लगा दिए. तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागृह गूंज उठा. प्रथम सेमेस्टर के छात्र आदित्य ने सुंदर कविता प्रस्तुत की. जो सभी को बेहद पसंद आई.
इस कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने केक काटकर इस दिन को खास बनाया. छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. इस मौके पर ख़ास तौर पर हर्ष यदु, गोपाल वर्मा, रवि सोनकर, हिमांशु पटेल, प्रांजल, मुकुल सेन, प्रिया देवांगन, ऋषिका राजपूत, और जिया राजपूत मौजूद थे. शिक्षक दिवस का यह आयोजन सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
विधायक साहू ने किया गिरीश शर्मा का सम्मान, राजिम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
गरियाबंद/राजिम : शिक्षक दिवस के मौके पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ विद्यालय राजिम में किया गया. इस मौके पर शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी विकासखण्ड गरियाबन्द के सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान उत्कृष्ट शिक्षक के रुप में किया गया.
शिक्षा विभाग जिला गरियाबन्द द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार सारस्वत जिला शिक्षा अधिकारी ने की.
सम्मान समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी विकासखण्ड में पदस्थ शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रिंट रिच वातावरण एवं आकर्षक विद्यालय प्रांगण के साथ ही शिक्षा में नवाचार के लिये इससे पूर्व भी गिरीश शर्मा को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा दूत, ऑनलाइन कक्षा, मोहल्ला कक्षा के लिये राज्य शिक्षा विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र, इंदौर (मध्यप्रदेश ) में भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार, अयोध्या (उत्तरप्रदेश) में स्वदेश भारत सम्मान, जिला स्तर पर उत्कृष्ट उदघोषक के लिये जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कार से सम्म्मनित किया जा चुका है. आज जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में गिरीश शर्मा का सम्मान प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर विधायक राजिम रोहित साहू ने किया.
गिरीश शर्मा को जिला स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने और जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक के. एस. नायक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर .पी. दास, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा, सहायक जिला सांख्यकीय अधिकारी श्याम चंद्राकर, सहायक परियोजना अधिकारी बी. पी. सिंग, ए. पी .सी. मनोज केला, रेखा शुक्ला,संजीव साहू,परमेश्वर निर्मलकर, शिवेश शुक्ला, नितिन बखरिया, सूरज महाडिक, दल प्रसाद साहू,चैनसिंह यादव,दीपक सरवैया,देवेंद्र कांशी, ज्ञानेंद्र शर्मा, नारायण चंद्राकर, होरी साहू, देवेंद्र पांडेय,लोकेश ध्रुव,जितेंद्र सोनवानी, दानवीर साहू, जितेश्वरी साहू, टोकेश्वरी आमदे, मीना यादव, ईश्वरी सिन्हा, सुधा सुमन प्रधान आदि ने बधाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गयी
गरियाबंद/फिंगेश्वर : शिक्षक दिवस के रूप मे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती गुरु शिष्य की परम्परा को आत्मसात करते हुए नगर सहित अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
नगर की जुपिटर पब्लिक स्कूल के संचालक जितेन्द्र साहू ने कहा कि गुरु ज्ञान का सागर होता है बिन गुरु ज्ञान अधूरा है हम गुरु के बिना शिक्षा की कल्पना भी नहीं कर सकते. हम जो भी प्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से पाते हैं. उसमें किसी न किसी गुरु का ही हाथ होता है. गुरु ज्ञान का पुंज होता है. जिसके माध्यम से हमारा व्यक्तित्व प्रकाशित होता है. इसीलिए गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना गया है. क्योंकि शिक्षक शब्द से ही स्पष्ट है कि शिक्षक शिष्टाचार सीखाता है शिक्षक धैर्य मन होता है. शिक्षक में क्षमा करने की ताकत होती है शिक्षक का उद्देश्य हमेशा अपने शिष्य को शिखर तक पहुंचाना होता है. जिसमें शिष्य का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है. शिक्षक खुद जलकर अपने शिष्य को प्रकाशित करता है. स्कूल में सभी छोटे बड़े बच्चे शिक्षकों के लिए उपहार के तौर पर पेन, डायरी, गुलदस्ते, फूल लेकर आये थे. स्कूल में भी शिक्षकों द्वारा बच्चो को उपहार स्वरुप चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गुंडरदेही में शिक्षक दिवस मनाया गया
गरियाबंद/फिंगेश्वर : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुण्डरदेही में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र पर गुलाल व पुष्प अर्पित किया.
उनके जीवन में किये गये अभूतपूर्व सफलता के बारे में सुनकर जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित हुए शिक्षक आशा राम साहू एवं संस्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक तोषणनाथ देवांगन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन बचपन से ही अनुशासन में रहकर शिक्षक के रुप में काम किया और आगे चलकर वह एक कुशल राजनीतिज्ञ बन देश को आगे बढ़ाने में प्रेरणा स्रोत बने शिक्षक आशा राम साहू ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जीवन परिचय दिया.
बताया कि उन्होंने पूरे जीवन काल में शिक्षक लेखक और काशी विश्वविद्यालय में उपकुलपति के पद पर सुशोभित रहते हुए उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए. सन् 1950 में आपको रुस देश की राजदूत के पद पर सुशोभित हुए सन् 1952 में वह भारत का उपराष्ट्रपति बना। राधाकृष्णन महोदय भारतीय दर्शन और पाश्चात्य दर्शन का महान था. वे दर्शन के विषय में कई पुस्तकें लिखीं और दार्शनिक के रूप में में उसकी ख्याति विदेशों में भी फैली इस तरह राधाकृष्णन जी का जन्म और उसका पूरा जीवन एक विशाल कर्मभूमि रहा. वह महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ विख्यात दार्शनिक, विशिष्ट देशभक्त कुशल चिंतक थे. उसके कुशल व्यक्तित्व सर्वाधिक प्रशंसनीय रहा. उनकी 14 साल की सेवा को कोई भी कभी भी नहीं भुलेंगे. इसीलिए असाधारण सेवा विशिष्ट व्यक्तित्व की उपलब्धि के कारणवश वह भारत के सर्वोच्च अलंकार भारतरत्न सम्मान से सम्मानित हुए. तभी से शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है एक व्यक्ति को अपनी जीवन में बिना गुरु ज्ञान प्राप्त होना असम्भव है. मां प्रथम गुरु होती है. विद्या पढ़ाने वाले शिक्षक को भी पिता के समान माना गया है. एक छात्र को आगे बढ़ाने में सहायक बनकर उसे उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाने वाले शिक्षक अपने अथक परिश्रम और प्रेरणा से एक छात्र को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है. हमारे धर्म शास्त्रों में भी गुरु को गोविंद समतुल्य माना है भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान उच्च माना गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
राजिम : शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी सहित जनपद क्षेत्र के आश्रित लोहरसी ,रवेली,पंडरीतराई के विद्यालय में शिक्षक दिवस का मनाया गया । सभी विद्यालय में पहुँच कर जनपद सदस्य दीपक साहू ने डायरी, पेन भेंटकर एवं पुष्पहार से पहनाकर शिक्षकों का सम्मानित किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दीपक साहू,अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक टीकू राम ध्रुव ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती तथा डॉक्टर राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को ससम्मान गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उपहार भी भेंट किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता है ।अध्यक्षता कर रहे टीकूराम ने कहा सभी शिक्षक चाहते हैं कि उसके पढ़ाए विद्यार्थी जीवन की हर क्षेत्र में आगे बढ़े सभी विद्यार्थियों ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला कार्यक्रम संचालनशिक्षक रेखराम निषाद ने किया। इस अवसर पर मुकेश ध्रुव लालजी सिन्हा, भागचंद चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार साहू ,ठानेश्वर ध्रुव ,सनत साहू,सागर साहू पेशान्त साहू लुपतांजलि गोस्वामी ,कुमुद साहू,राधिका यादव ,योगिता साहू सहित समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी : सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती पुष्पा देवी ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर और शिक्षक दिवस के मौके पर सार्थक विद्यालय में सभी प्यारे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया. और विद्यालय के सभी शिक्षकों को इस मौके पर शिक्षक दिवस की बधाई दी. प्रत्येक बच्चों को उन्होंने खूब प्यार किया और उनके साथ अल्पाहार भी लिया.
इस मौके पर समाजसेवी श्रीमती सरिता दोषी भी मौजूद रही. और ठाकुर परिवार को बधाई दी. पुष्पा देवी ठाकुर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्था के प्रयास से निश्चित तौर पर सारे बच्चे समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर देश का नाम रोशन करेंगे. ऐसा मेरी ईश्वर से प्रार्थना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बच्चे बने शिक्षक, विरानी पब्लिक हाई स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस, बच्चो ने दी रंगारंग प्रस्तुति
बिलासपुर/सीपत : शिक्षक दिवस पर विरानी पब्लिक हाई स्कूल सीपत के बच्चों ने शिक्षा बनकर दी बच्चो को शिक्षा एवम गुरुजनों को पेन गिफ्ट देकर सम्मानित किया l सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर एनटीपीसी सीपत इंटक यूनियन अध्यक्ष सलीम विरानी एवम स्कूल की प्राचार्या श्रीमति तारा गिरि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आशीर्वचन के रुप में बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और शिक्षक एक सिक्के के दो पहलू है l ज्ञान भी मिला मान भी मिला अभिमान भी मिला हमारे शिक्षको की बदौलत हमे आज यह सम्मान मिला l जीवन में क्या करना है क्या बनना और क्या बनाना है यह हमे शिक्षक के दिए हुए ज्ञान से प्राप्त करते हैं l इस अवसर पर विरानी पब्लिक हाई स्कूल सीपत के प्राचार्या श्रीमती गिरी ने शिक्षक दिवस पर बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य चाहे कितना बढ़ा क्यों न हों शिक्षक के बिना आगे बढ़ना संभव भी नही है।
सभी क्लास के बच्चों ने शिक्षको के साथ केक काटकर उन्हे उपहार भेंट प्रदान की l पूनम मंडल नीलिमा गुप्ता प्रदीप पाण्डेय आशा गुप्ता धनेश्वरी भार्गव रश्मि धीवर संजय मिश्रा ओमप्रकाश यादव प्रतीक कुम्भज रागिनी राठौर श्वेता सिंह क्षत्री टी एम निल्शा गोमती वस्त्रकार आरती गुप्ता अंजू खरे आरती राठौर भावना साहू डॉली गोस्वामी विमल तिवारी अंजली पटेल पल्लवी साहू प्रभा यादव प्रियंका डोंगरे दिव्या साहू दिव्या पटेल योगिता पटेल सूर्यप्रकाश चंद्राकर सुमन केवट निशा कश्यप सहित छात्र छात्राऐं शिक्षक गण उपस्थित रही l कार्यक्रम का संचालन छात्रा मुस्कान शर्मा एवम छात्र प्रतीक श्रीवास ने किया । ज्ञान भी मिला मान भी मिला अभिमान भी मिला हमारे शिक्षको की बदौलत हमे आज यह सम्मान मिला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पवन विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं बी. ई. ओ. दिनेश पटेल के विशिष्ट आतिथ्य मे मनाया गया शिक्षक दिवस
रायगढ़ (पुसौर) : प्राचीन काल से ही गुरू शिष्य की परंपरा रही है जिसमें आश्रम व्यवस्था से लेकर विद्यालयीन व्यवस्था तक शिक्षकों का ज्ञान की ज्योति जलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका रहा है । हर कोई अपने जीवनकाल मे किसी न किसी गुरू से विद्या प्राप्त कर अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति हेतु अग्रसर होते है. गुरू को ब्रम्हा, विष्णु, महेश का स्वरूप भी कहा गया गुरू ही भगवान तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करता है इसलिए गुरू सदैव वंदनीय होते हैं इसी परंपरा का निर्वहन करते हुये ग्राम पंचायत एवं युग प्रभात समिति नावापारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया.
जिसमे मुख्य अतिथि रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के सुपुत्र पवन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार पटेल, महादेव चौहान सरपंच ग्राम पंचायत नावापारा (अ ) एवं उपसरपंच विजय गुप्ता, मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, सुरेश महाणा अध्यक्ष आत्मानंद स्कूल पुसौर, लेकरु डेहरी सरपंच ग्राम पंचायत बाघाडोला, सेवानिवृत शिक्षक चूड़ामणी पटेल ,सुभाषचंद्र होता, राजकुमार सिदार, श्रीमती पंकजिनी गुप्ता , कीर्तन लाल गुप्ता, श्रीधर माली, खगेश्वर पटेल व शाला प्रबंधन समिति की गरिमामय उपस्थिति में माँ शारदे एवं डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया.
शारदा वंदना व गुरू वंदना स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत उद्बोधन विजय गुप्ता नावापारा की ओर से किया गया।विकास खंड शिक्षाअधिकारी श्री दिनेश पटेल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस एवं गुरु की महत्ता के बारे मे बताया गया। पश्चात मुख्य अतिथि पवन विजय अग्रवाल पूर्व विधायक रायगढ़ के सुपुत्र द्वारा शिक्षक की भूमिका विषय पर संबोधित करते हुये गुरु शिष्य की परंपरा के संदर्भ मे विचार अभिव्यक्त किया गया साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रेषित किया गया.
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नावापारा के ग्रामीणों के मांग पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थापना करवाने के लिए रायगढ़ के विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी से आग्रह करने की बात कही। उद्बोधन पश्चात संयुक्त संकुल पंचपारा ( पंचपारा, सोडेकेला, बडेहरदी) के सभी शिक्षकों को मुख्य अतिथि पावन विजय अग्रवाल एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी व अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया । गुरू शिष्य के परंपरा पर आयोजित इस कार्यक्रम हेतु सी ए सी श्री श्रवन साव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस कार्यक्रम में सरपंच श्री महादेव चौहान, उप सरपंच विजय गुप्ता, सी ए सी शान्तनु पंडा,पंचानंद निषाद, युग प्रभात समिति, ग्राम पंचायत नावापारा, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासी नावापारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अमलीपदर : गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले संकुल केन्द्र अमलीपदर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला डेण्डूपदर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्व पल्ली डा राधाकृष्णऩ जी के छायाचित्र में पूजन कर शिक्षक दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया गया.
ज्ञात हो गरियाबंद जिला कलेक्टर द्वारा हाल ही में एक पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में बच्चों को तिथि भोज कराया जाना है. ठीक उसी कार्यक्रम के तहत मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डेण्डूपदर के मूलनिवासी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री माखन सिंह नागेश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री बाई नागेश पूर्व जिला सदस्य के द्वारा उनकी नातिन कु.याशिका नागेश पिता ओमप्रकाश नागेश(लेवर इंस्पेक्टर) के अन्न प्रासन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला डेण्डूपदर के समस्त छात्र छात्राओं को तिथि भोज कराया गया.
नागेश परिवार द्वारा तिथि भोज में समस्त स्कूली बच्चों को विशेष प्रकार के व्यंजन परोसकर स्वादिष्ट भोजन कराया गया!तथा बच्चों के साथ बैठकर सपरिवार भोजन भी किए!इतना ही नही बल्कि शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में पदस्थ समस्त शिक्षकों को साल श्रीफल और लेखनी भेंटकर सम्मानित किया!साथ ही अध्ययन रत छात्र छात्राओं को भी लेखनी भेंट कर उन्हें अपने लक्ष्य कि ओर आगे बढ़ने के लिए खूब प्रेरित किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ श्री नागेश ने अपने विद्यार्थी जीवन के संपूर्ण अनुभव को साझा करते हुए प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि वे डेण्डूपदर स्कूल में पढ़ाई करके कैसे आगे बढ़े और अधिकारी बने!इस तरह उन्होंने छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रेरित किया!साथ ही विद्यार्थी जीवन में गुरू के महत्व और अनुशासन को विस्तार से बताते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण करने सभी बच्चों को प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा समस्त नागेश परिवार के स्कूल और बच्चों के प्रति उनके अपार स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया. और उनकी नातिन याशिका नागेश को शुभाषीश प्रदान किया गया.
उक्त कार्यक्रम में प्रमुखरूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री माखन सिंह नागेश,श्रीमती सावित्री बाई नागेश पूर्व जिला सदस्य,नोहर सिंह नागेश,वरिष्ठ शिक्षक अयोध्या राम टांडिया,केशरी सिंह नागेश,किशोर ठाकुर,अनंत राम नागेंद्र संकुल समन्वयक अमलीपदर,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक उमेश श्रीवास,एवं अध्ययनरत समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



