कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, पेड़ से टकराई गाड़ी, B.Ed Exam देकर लौट रही शिक्षक की पत्नी की मौत, बाल-बाल बचे परिवार के बाकी सदस्य

Swarm of bees appears in front of car; vehicle crashes into a tree; teacher's wife dies while returning from B.Ed. exam; other family members narrowly escape.

कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, पेड़ से टकराई गाड़ी, B.Ed Exam देकर लौट रही शिक्षक की पत्नी की मौत, बाल-बाल बचे परिवार के बाकी सदस्य

अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के कुसमी का एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में कुसमी निवासी शिक्षक की पत्नी राखी कश्यप उम्र 40 साल की मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं. मृतक महिला बीएड की परीक्षा देकर स्वजन के साथ वापस लौट रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक कुसमी निवासी सौरभ कश्यप जो वर्तमान में पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कुसमी में प्रभारी अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. 17 जून को अपनी पत्नी राखी कश्यप, मुनेश्वर राम और ड्राइवर खुर्शीद हुसैन के साथ कार से बीएड परीक्षा देने सागर गए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद 20 जून को सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि सकालो धान मंडी मेन रोड के पास पहुंचने पर अचानक वाहन के विंडशील्ड पर मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे चालक को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया.
इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. हादसे में बीच सीट पर बैठी राखी कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं. राहगीरों की मदद से सभी घायलों को फौरन मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राखी कश्यप को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t