महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ एक्शन, एक नाबालिग आरोपी समेत सुशांत कोले गिरफ्तार
Sushant Kole arrested along with a minor accused for making objectionable videos related to women and children viral
रायपुर : महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले एक नाबालिग आरोपी समेत 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली से प्राप्त सायबर टीम लाईन जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक /अश्लील चित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के बारे में डाटा मिलने पर घटना थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत होने से वरिष्ठ कार्यालय से उपरोक्त डाटा के आधार पर कार्यवाही करने प्रतिवेदन मिला था. जिस पर थाना खमतराई में कमशः (01) अपराध क्रमांक 84/2023 धारा-67 बी आईटी एक्ट (02) अपराध कमांक 558/2023 धारा-67 बी आईटी एक्ट, 10 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था.
जांच के दौरान अपराध कमांक 84/2023 धारा-67 बी आईटी एक्ट के मामले के आरोपी मोबाईल सिम नं. 91090 44916 का धारक के बारे में जानकारी लेने पर उपरोक्त सिम दशरथ यादव निवासी धरम किराया भण्डार के पास सेक्टर 01 शिवानंद नगर, थाना खमतराई रायपुर का होना पाया गया. जिस पर दशरथ यादव से घटना के बारे में पूछताछ करने पर उपरोक्त सिम को वर्ष 2022 से उनके नाबालिग बेटे के उम्र करीब 16 साल द्वारा संचालित करना बताया गया. जिस पर नाबालिग बालक से घटना के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल करते हुए वर्ष 2022 में अपने मोबाईल में सिम नं. 91090 44916 का इस्तेमाल करते हुए कालोनी के ही मोनिश जनबोधकर के वाईफाई का पासवर्ड लेकर वाईफाई उपयोग करते हुए महिलाओं और बच्चों के आपत्तिजनक /अश्लील चित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में सेंड करना बताया. नाबालिग बालक के खिलाफ जुर्म का पुख्ता सबूत का पाए जाने से कार्यवाही करते हुए आरप[इ को बाल न्यायालय रायपुर के सामने पेश किया गया.
इसी तरह अपराध क्रमांक 558/2023 धारा-67 बी आईटी एक्ट, 10 पॉक्सो एक्ट दर्जकर जांच की कड़ी में आरोपी मोबाईल सिम नं. 91090 44916 का धारक के बारे में जानकारी लेने पर उपरोक्त सिम सुशांत कोले पिता कार्तिक चंद कोले उम्र 45 साल पता-शहीद नगर, थाना खमतराई जिला रायपुर के नाम से रजिस्टर्ड होना पाया गया. जिस पर सुशांत कोले से घटना के बारे में पूछताछ करने पर उनके द्वारा सिम नं. 910904 4916 को खुद संचालित करना. वर्ष 2022 में महिलाओं और बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील चित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करना बताया. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी-
01. सुशांत कोले पिता कार्तिक चंद कोले उम्र 45 साल पता-शहीद नगर, थाना खमतराई जिला रायपुर
02.नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



