पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी द्वारा पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 में मितानिन बहनों का सम्मान और योगदान पर विशेष आयोजन
Special event organized by councilor candidate Sandeep Tiwari on honoring and contribution of Mitanin sisters in Pt Sundar Lal Sharma Ward No 42
रायपुर : आज मितानिन दिवस के मौके पर पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 में पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी द्वारा मितानिन बहनों का सम्मान किया गया. संदीप तिवारी ने कहा कि साल भर मितानिन बहनें वार्डों में हर तरह की समस्या के निवारण के लिए खड़ी रहती हैं. चाहे चिकित्सा संबंधी मामले हो, वार्ड की साफ-सफाई की बात हो या फिर सड़क - नाली - बिजली जैसी समस्याओं के अलावा लोगों के व्यक्तिगत दुःख सुख में भी खड़ी रहती हैं. इसके अलावा सरकार की जो भी लाभकारी योजनाएँ आती हैं उसको घर-घर पहुँचाने का काम भी करती हैं. साल में एक दिन मितानिन दिवस के रूप में मनाया जाता है.
संदीप तिवारी ने कहा कि इस मौके पर सौभाग्य की बात है कि पिछले 11 साल से लगातार मेरे द्वारा इनके सम्मान करने का गौरव मुझे प्राप्त हो रहा है. वार्ड के प्रत्येक जनप्रतिनिधि या फिर सामाजिक संस्था के अलावा हर व्यक्ति से निवेदन करता हूँ कि कम से कम आज के दिन मितानिन बहनों का सम्मान जरुर करें ताकि उनका भी उत्साह बना रहे और वो दुगुनी उत्साह से लोगों की सेवा में खड़े रहें. आज मितानिन बहनें समाज में एक अलग पहचान बन चुकी है.
आज के इस मितानिन सम्मान कार्यक्रम में लीला देवांगन, करुणा सहारे, मधु देवांगन, सीमा देवांगन, किरण सिन्हा, राधिका देवांगन, मंजू देवांगन, टेशू देवांगन, सरीता गेडाम, रुखमणी देवांगन, लता वर्मा, सहित कांग्रेसी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



