जवान बेटे की मौत के सदमे में पिता ने मंदिर जाकर काट दी अपनी जीभ, इलाके में फैली सनसनी, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आस्था कहें या अंधविश्वास!

Shocked by the death of his young son, the father went to the temple and cut his tongue, creating a sensation in the area, he was admitted to the hospital, his condition is critical, should we call it faith or superstition?

जवान बेटे की मौत के सदमे में पिता ने मंदिर जाकर काट दी अपनी जीभ, इलाके में फैली सनसनी, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आस्था कहें या अंधविश्वास!

रायगढ़ : दुर्गा मंदिर घरघोड़ा में तडक़े एक बेहद मार्मिक और सनसनीखेज घटना सामने आई. जिसने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया. एफसीआई गोदाम के पास निवासी सनत कुमार खांडे ने गहरे मानसिक सदमे में मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली. घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हडक़ंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सनत कुमार खांडे के बेटे रितेश कुमार खांडे उम्र 8 साल की कल शाम तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई थी. बेटे की असमय मौत से पिता पूरी तरह टूट चुका था. परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक वह रात भर बेहद विचलित और मानसिक तनाव में था. इसी सदमे के बीच सुबह करीब 3 बजे वह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और कथित रूप से आस्था और दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली.
घटना के बाद बहुत ज्यादा खून बहने से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा. मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इल्स्स्ज ज्स्सरी है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है. फिलहाल वह बोलने या बयान देने की हालत में नहीं हैं.
खबर मिलने के बाद आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी तादाद में मौके पर जुट गए. देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में घटना की चर्चा फैल गई.
इस घटना ने लोगों को भावुक कर दिया. बेटे को खोने का दर्द एक पिता को किस हद तक तोड़ सकता है, यह घटना उसी पीड़ा की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है. नगर में शोक और स्तब्धता का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं इस घटना ने मानसिक तनाव और भावनात्मक सहारे की जरुरत को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 21वीं सदी के इस दौर में इसे आस्था कहे या अंधविश्वास... लेकिन इस क्षेत्र में अभी भी आस्था और अंधविश्वास का खेल होता रहता है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t