बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 2 भाइयों के साथ सड़क हादसा, युवक की नदी में डूबा, सात हादसों में 5 लोगों की मौत, आरक्षक समेत दो घायल
Road accident with 2 brothers returning after distributing sister's wedding card, young man drowned in river, 5 people died in seven accidents, two including constable injured
बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 2 भाइयों के साथ सड़क हादसे में मौत
अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 युवक बहन की शादी का कार्ड बांटने राजपुर थाना क्षेत्र में आए थे. कार्ड बांटकर मंगलवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे स्थित साइन बोर्ड से टकराते हुए खड़े हाइवा में घुस गई. हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को कुसमी अस्पताल लाया गया. यहां एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे ने रेफर किए जाने के बाद देर रात अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया. दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे. दोनों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.
मिली जानकारी के मुताबिक सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटकु निवासी संदीप नगेशिया उम्र 28 साल के बहन की शादी थी. ऐसे में वह शादी कार्ड बांटने 7 अप्रैल को अपने फुफेरे भाई दीपू नगेशिया उम्र 22 साल के साथ राजपुर की तरफ आया था. दोनों रात में रिश्तेदार के घर ग्राम पाढ़ी में रुक गए थे. मंगलवार को दोनों कार्ड बांटते हुए रात को बाइक से घर लौट रहे थे.
वे रात 8:30 बजे कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम करकली के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक PWD विभाग के सूचना साइन बोर्ड से टकराते हुए सडक़ किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जा घुसी. हादसे में सिर में चोट आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
एक ने कुसमी तो दूसरे ने अंबिकापुर अस्पताल में तोड़ा दम
इस हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने निजी वाहन से दोनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां इलाज शुरु होते हुए दीपू नगेशिया की मौत हो गई. जबकि संदीप की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. उसे एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के दौरान देर रात 2:30 बजे संदीप ने भी दम तोड़ दिया.
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
सडक़ हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है. बुधवार को पीएम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंपा गया. यहां गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
बन दुर्गा मंदिर से मेला देखकर घर लौट रहे व्यक्ति सड़क हादसे में घायल
महासमुंद : महासमुंद जिले में सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम जामजुड़ा में बनदुर्गा मंदिर से मेला देखकर घर लौट रहा व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया. जिसका इलाज महासमुंद में हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामजुड़ा निवासी लाल बहादूर भोई 5 अप्रैल 2025 को अपने परिवार के साथ भगतदेवरी बनदुर्गा मंदिर से मेला देखकर अपने घर जामजुड़ा जा रहा था. इसी दौरान सलडीह रोड जामजुड़ा में रात 12 से 1 के बीच जब वह मनोज साहू के घर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही मोटर सायकल नम्बर CG06 GB 7281 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को लालबहादूर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे लालबहादूर के सिर, पैर, हाथ में चोट लगने पर उसे डायल 112 के माध्य्म से ईलाज हेतु सीएचसी बसना लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से अस्पताल महासमुंद में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा है. मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सड़क हादसे आरक्षक घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के लोहारा रोड स्थित दानवीर भामाशाह परिसर के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरक्षक सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ बताया जा रहा है.
आरक्षक तेज गति से बाइक चला रहा था. तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की नदी में डूबने से मौत
ओड़गी : जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत कुदरगढ़ इंदरपुर मुख्य मार्ग में स्थित गोखनई नदी में कुदरगढ़ देवी दर्शन करने जा रहे युवक की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह 7:30 बजे अम्बिकापुर के चांदनी चौक खुटरापारा के रोहित जायसवाल उम्र करेब 18 साल और बड़ा भाई रिशु जायसवाल अपने परिवार के साथ बुधवार को सूरजपुर जिले के ओड़गी विकास खंड में स्थित सुप्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम में माता रानी का दर्शन करने जा रहे थे. तभी वे इंदरपुर कुदरगढ़ मुख्य मार्ग में स्थित गोखनई नदी पर नहाने के लिए उतरे.
इस मार्ग पर नवीनतम पुल का निर्माण किया जा रहा है. जहां पर ठेकेदार के द्वारा भारी तादाद में रेत निकाल कर नदी को गड्ढा बना दिया गया है. जिससे रोहित जायसवाल और उसका बड़ा भाई रिशु जायसवाल अपने परिवार के साथ वही नहा रहें थे. तभी इन दोनों भाईयों को उस गड्ढे के पानी का अंदाजा नहीं लग पाया कि कितना पानी का गहराई है. और नदी में रोहित जायसवाल और रिशु जायसवाल डुबने लगें. डूबते देख उनके पापा कन्हैया जायसवाल बचाने लगें. जिसमें किसी तरह दोनों को बाहर निकालें.
फिर तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले गए. जहां पर रोहित जायसवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और रिशु जायसवाल की जान बच गई. जिससे परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिवार में कोहराम मच गया.
शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. संबंधित घटना की खबर पुलिस को दीं गई और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह घटना निर्माण करा रहें ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है. वहां कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं लगाया गया है. ऐसे में परिजन शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में बिल्हा दाधापारा डाउन रेल लाइन पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जिसमें एक मानसिक रुप से अस्वस्थ युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. घटना की जानकारी चकरभाठा पुलिस को रात करीब 8 बजे प्वाइंटमेन विनय कुमार शर्मा द्वारा दी गई.
जिन्होंने बताया कि डाउन लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कट गया है और ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए शव को तत्काल हटाने की जरुरत है. खबर मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़ा था.
युवक चकरभाठा बस्ती का निवासी था. जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह अक्सर बिना कुछ बताए पैदल निकल जाया करता था. कुछ समय बाद मृतक का बड़ा भाई घटनास्थल पर पहुंचा और कपड़ों व शरीर की पहचान करते हुए बताया कि मृतक उसका छोटा भाई राम प्रसाद कौशिक है.
परिजनों के मुताबिक मृतक मंगलवार रात करीब 11:30 बजे घर से चुपचाप निकल गया था और आमतौर पर लौट आया करता था. इसलिए किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी. हादसे में मृतक का सिर धड़ से अलग हो चुका था.
चकरभाठा पुलिस ने रेलवे पुलिस की मौजूदगी में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा चीरघर भेजा, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रेलर ने मजदूर को कुचला, दर्दनाक मौत
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सालासर फैक्ट्री के भीतर हादसा हुआ है. कोयला खाली कर वाहन को बैक करते समय एक मजदूर चपेट में आ गया. ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई. घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 9 बजे सालासर फैक्ट्री में बिहार क्षेत्र निवासी सज्जाद अली उम्र 18 साल ठेकेदार के अंडर में मजदूरी का काम कर रहा था. इस दौरान एक ट्रेलर कोयला खाली करने पहुंचा. कुछ देर बाद कोयला जब खाली हो गया. चालक वाहन को बैक कर रहा था. तभी हादसा हो गया.
घटना के बाद जब अन्य श्रमिकों ने उसे देखा तो काफी तादाद में श्रमिक मौके पर पहुंच गए. ऐसे में मौका पाकर ट्रेलर चालक वहां से भाग गया. हादसे के बाद सज्जाद अली को नाजुक हालत में किसी तरह अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद मामले की खबर पूंजीपथरा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



