विधानसभा उपचुनाव के आए नतीजे, नीलम्बूर में कांग्रेस ने मार लिया हाथ, पंजाब में AAP का कब्जा, बंगाल में टीएमसी की जीत, गुजरात में आप की एंट्री
Results of assembly by-elections declared, Congress wins in Nilambur, AAP takes control in Punjab, TMC wins in Bengal, AAP enters Gujarat
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुए थे. इन सभी सीटों के नतीजे आज सामने आ गए हैं. सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरु हो चुकी थी. खासकर आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह परिणाम बेहद अहम साबित हुए हैं. AAP ने गुजरात और पंजाब की एक-एक सीट पर जीत हासिल की है. 19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज, केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कडी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे, जिसके नतीजे सामने आ गए हैं.
केरल में यूडीएफ ने एलडीएफ के उम्मीदवार एम. स्वराज को 11,432 वोटों से हराया
केरल के नीलम्बूर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवार आर्यादन शौकत ने सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार एम. स्वराज को 11,432 वोटों से हरा दिया. यूडीएफ के शौकत को 76,493, एलडीएफ के एम स्वराज को 65,061, निर्दलीय और नीलम्बूर के पूर्व विधायक पीवी अनवर को 19,946 और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार मोहन जॉर्ज को 8,706 वोट मिले. कुल 2,32,057 मतदाताओं वाले निर्वाचन क्षेत्र में दस उम्मीदवार मैदान में थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया. अरोड़ा को 35,179 वोट मिले जबकि आशु को 24,542 वोट मिले.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले. जबकि शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण को 8,203 वोट मिले. आप’ के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी इस विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती यहां खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्थापित एक केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ‘आप’ की जीत के बाद लुधियाना में अरोड़ा के आवास और पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया.
गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट कर बधाई दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गुजरात में आप ने विसावदर में जीत हासिल की, भाजपा ने कडी सीट बरकरार रखी
गुजरात में दो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. आप नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट पर विजय हासिल की. जबकि भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कडी सीट पर जीत दर्ज की.
आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के फर्क से हराया. कुल 21 चरण की मतगणना के बाद इटालिया को 75,942 मत मिले. जबकि पटेल को 58,388 मतों से सब्र करना पड़ा.
वहीं अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मेहसाणा जिले की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्र चावड़ा सभी 22 चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के रमेश चावड़ा से 39,452 मतों के अंतर से विजयी हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी की जीत
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले स्थित कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार आशीष घोष को 50,049 वोटों के फर्क से हराया है. अलीफा अहमद ने अपने पिता नसीरुद्दीन अहमद के 2021 के जीत के फर्क को बेहतर किया. जिनके इस साल फरवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी.
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नादिया जिले के कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार अलीफा अहमद को समर्थन देने के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई दी. ममता बनर्जी ने अपने संदेश में सत्तारुढ़ पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई दी. उन्होंने इस जीत को 'मां, माटी और मानुष' को समर्पित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



