शराब पीने से इंकार करना पड़ा महंगा, मना करने पर दोस्त के पिता को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी उमाशंकर साहू गिरफ्तार
Refusing to drink alcohol proved costly; friend's father was beaten to death with sticks after he refused; accused Umashankar Sahu arrested.
जांजगीर चांपा : जिले में एक और हत्या से सनसनी फैल गई है. जहां एक शख्य की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. शराब पीने से मना करने पर दोस्त के पिता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है. यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना करने लगे. इसी बात को लेकर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी. विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे।, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. आरोपी उमाशंकर साहू ने लाठी से मोहन महिपाल उम्र 45 साल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया हमले के बाद मोहन महिपाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.
वारदात के बाद परिजन उन्हें तुरंत खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. खबर मिलने के बाद शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.और आगे की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



