शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती होने के बाद हो गया फरार, पुलिस ने आरोपी निलेश सिंह को गुजरात से किया गिरफ्तार

Had physical relationship on the pretext of marriage absconded after getting pregnant police arrested accused Nilesh Singh from Gujarat

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती होने के बाद हो गया फरार, पुलिस ने आरोपी निलेश सिंह को गुजरात से किया गिरफ्तार

कोरबा : महिला को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है.
प्रार्थिया ने 19 सितंबर को मानिकपुर पुलिस थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराई कि घटना दिनांक नवम्बर 2023 से 15 सितंबर 2024 के बीच में आरोपी निलेश सिंह के द्वारा इसे पत्नी बनाने का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जिससे यह गर्भवती हो गयी. जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया है प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 376, 69 बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरु की गई. वहीं मुखबीर से मिली खबर और सायबर सेल कोरबा से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का लोकेशन गुजरात राज्य में होना पाया गया.
आरोपी के धरपकड़ के लिए सउनि अमर जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर गुजरात राज्य में रेड कार्यवाही कर निलेश सिंह को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. जहां आरोपी ने जुर्म करना कबुल किया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी-
01. निलेश सिंह पिता शंकर खरे उम्र 25 साल बजरंग मुड़पार थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा,
वर्तमान पता रवि स्वीट्स के बगल अन्नु बुटिक मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb