पटवारी का घुस लेते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, तहसीलदार और ऑपरेटर के नाम पर रिश्वत, किसान- कलेक्टर से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

Video of Patwari entering goes viral creates stir bribe in the name of Tehsildar and operator no action taken despite complaint from farmer collector

पटवारी का घुस लेते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, तहसीलदार और ऑपरेटर के नाम पर रिश्वत, किसान- कलेक्टर से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भटगांव तहसील के ग्राम गढ़ाभाठा के पटवारी बिहारी लाल आदित्य का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है. पटवारी ने किसान से नाम सुधारने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान अंकुर कुमार ने बताया कि  वह अपने नाम में त्रुटि सुधार और ऑनलाइन चढ़ाने के लिए पटवारी बिहारी लाल आदित्य के पास गए थे. पटवारी बिहारी लाल ने तहसीलदार और कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम से 15 हजार रुपए की घूस की मांग की. 
पहली किस्त में 5000 रुपए देना तय हुआ. किसान ने 5 हजार रुपए देते समय किसान ने वीडियो बना लिया. फिर पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया. किसान ने आगे बताया कि उन्होंने ईमेल के जरिए कलेक्टर से भी इसकी शिकायत की थी. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.
भटगांव तहसील प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं. रिश्वतखोरी के ऐसे मामले किसानों के साथ अन्याय को दर्शाते हैं और क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हैं.
जिले में रिश्वतखोरी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर ने बरमकेला क्षेत्र ग्राम रंगाडीह के पटवारी राम भरोस सिदार को किसान से रकबा में त्रुटि सुधार के लिए 45000 रुपए घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb