नया रायपुर में अचानक रुके राहुल : 'मैगी पॉइंट' पर बनवाई मैगी, समर्थकों संग खाई, इधर भुनेश्वर ठाकुर बने नगर पंचायत पलारी के उपाध्यक्ष, कांग्रेस की बड़ी जीत

Rahul made a surprise stop in Naya Raipur: he had Maggi prepared at a 'Maggi Point' and shared it with his supporters; meanwhile, Bhuvneshwar Thakur became the Vice President of Palari Nagar Panchayat—a major victory for the Congress.

नया रायपुर में अचानक रुके राहुल : 'मैगी पॉइंट' पर बनवाई मैगी, समर्थकों संग खाई, इधर भुनेश्वर ठाकुर बने नगर पंचायत पलारी के उपाध्यक्ष, कांग्रेस की बड़ी जीत

राहुल ने दिलचस्प उदाहरणों से एक ही सबक दिया है - “संगठन सर्वोपरि,समन्वय संतुलन विनम्रता के साथ काम करिए।परिक्रमा नहीं
रायपुर : गठन सृजन के तहत अध्यक्ष पद पर चयनित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने करीब दो घंटे की क्लास ली. इस क्लास में संवाद एक तरफ़ा नहीं था. कई सवाल राहुल ने पूछे तो उनसे भी कई सवाल पूछे गए. राहुल ने बातों को बेहतर समझाने के लिए क्लास में बैठे विद्यार्थियों याने जिला अध्यक्षों को ही कई मसलों पर जीवंत उदाहरण या कि प्रतीक बनाकर खड़े किया और समझाया. 
मानिए कि ये तीन लोग…
राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को प्रतीक के ज़रिए बताया कि, क्या अब तक होता रहा है और क्या अब नहीं होना है. राहुल गांधी ने ज़िलाध्यक्षों में तीन को खड़ा किया और कहा -“मानिए कि ये तीन लोग सिंहदेव,भूपेश और महंत हैं।ये तीन अलग दिखते हैं. लेकिन तीनों एक हैं. तीनों की पहचान संगठन है. संगठन से बाहर संगठन से बड़ा कोई नहीं है. और यह बात आप लोगों को याद रखनी है. समन्वय रखिए,सम्मान करिए लेकिन करना वही है जो संगठन के हित में संगठन के निर्देश पर हो.”
जीवंत पिरामिड बनाया 
राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को यह समझाया कि, संगठन परिक्रमा वाद से या प्रदक्षिणा या झुकने से नहीं चलता. राहुल गांधी ने उन्हीं जिला अध्यक्षों में से कुछ को खड़ा किया और पिरामिड बनवाया. इस में सबसे उपर एक को कुर्सी पर खड़ा किया,उसके नीचे एक को झुक कर प्रणाम करते,एक को घुटने के बल बैठे और एक को दंडनीय करते हुए प्रदर्शित किया. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा-“यह वह पैटर्न है जो बंद करना है। मानिए कि जो कुर्सी पर है वो सीएम है या प्रदेश अध्यक्ष है,दूसरे नंबर पर मंत्री है,एक संगठन का बंदा है और सबसे नीचे संगठन के अंतिम पायदान का व्यक्ति है. यह पैटर्न नहीं चलेगा। किसी एक पर आश्रित होकर काम नहीं किया जाता है. आपको भी आश्रित नहीं होना है. संगठन ही सत्ता को नियंत्रित करता है। सत्ता संगठन को नियंत्रित नहीं करती.”
कर्नाटक का उदाहरण दिया 
संगठन महत्वपूर्ण है, व्यक्ति या उसका अहं या अहंकार नही। राहुल ने इस बात के साथ कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का नाम लिया. राहुल गांधी ने कहा -“सिद्धारमैया इतने सीनियर लीडर हैं. उन्होंने ढाई साल की संगठन की बात का मान रखा।इससे उनका सम्मान बढ़ा. उनके निर्णय से संगठन का मान बढ़ा.”राहुल गांधी ने कहा -“कोई व्यक्ति हमेशा एक जगह नहीं रह सकता. समय आने पर जगह छोड़ देना चाहिए.”
कांग्रेस क्यों लड़ पा रही है 
राहुल गांधी ने संवाद को जीवंत रखा. उन्होंने अध्यक्षों से सवाल किए भी और सवाल लिए भी.. राहुल गांधी ने सवाल किया-“क्या आप बता सकते हैं कई राज्यों में पार्टियां सरकार से बाहर जाती हैं और उन्हें परेशानी होती है,वे टूट जा रही हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसा क्यों नहीं हो रहा ?” राहुल ने एक सवाल यह भी पूछा -“नरेंद्र मोदी को लेकर आप लोग का नज़रिया क्या है? वे क्या कर रहे हैं?” राहुल गांधी से जिला अध्यक्षों ने संगठन के पेंच को लेकर सवाल किया जिसका जवाब राहुल गांधी ने दिया. राहुल गांधी ने कहा-“लोकतंत्र से देश चलता है. बीजेपी से वही लड़ सकती है जो लोकतंत्र से चलती है. बीजेपी लोकतंत्र को नहीं मानती. याद रखिए वो दल जिनमें लोकतंत्र नहीं है वह दल नहीं टिक सकता.”
नरेंद्र मोदी पर राहुल बोले 
नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी ने सवाल जवाब के क्रम में आए जवाब के बाद कहा कि वे भारत की मूल पहचान और मूल प्रकृति के खिलाफ काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा-“मोदी एक झंडे के नीचे सबको लाना चाहते हैं।ये कैसे संभव है। भारत बहुलतावादी है, अनेकता में एकता हमारी संस्कृति का हिस्सा है. बहुत से धर्म बहुत सी जातियां हैं. इन सबको संविधान से अधिकार मिला है. और मोदी बिल्कुल उल्टा कर रहे हैं.”
आपके काम का मूल्यांकन होगा 
राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को कहा कि, उन्हें बेहतर से बेहतरीन काम करना होगा. सबका मूल्यांकन होता रहेगा. बिलाशक आपकी राय चुनाव में सर्वोपरि होगी. लेकिन उसकी अनिवार्यता यही है कि आप बेहतरीन काम करें। आपको संगठन के हित में काम करना है और उसे मजबूती देनी है. आपको परिक्रमा नहीं करना है आपको दंडवत् नहीं होना है. लेकिन आपको सम्मान में कमी नहीं करनी है. समन्वय और संतुलन के साथ काम करिए.” राहुल गांधी ने यह कहते हुए मार्शल आर्ट जुगुप्सू का उदाहरण दिया और कहा -“ग्राउंड को पकड़िए याने कि धरातल को समझिए. बैलेंस बनाइए याने कि स्थिर रहिए. खुद पर नियंत्रण रखिए.” राहुल ने समझाया कि बीजेपी से लड़ाई कैसे लड़नी है.
बड़े नेताओं को तब दिक्कत 
राहुल गांधी ने प्रश्नोत्तर के क्रम में यह कहा है कि संगठन सर्वोपरि है यह सीर्फ बात नहीं है. यह बात सबसे महत्वपूर्ण है. इसलिए आप का चयन हुआ और आज आप यहां हैं. राहुल गांधी ने कहा -“अगर ऐसा होता है कि,बड़े नेता संगठन को तवज्जो नहीं देते. अहमियत नहीं दे रहे हैं. सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उन्हें दिक्कत हो सकती है और ये दिक्कत गंभीर होगी. लेकिन याद रखिए आपको खुद विनम्र रहते हुए संतुलन बनाए रखना है.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

नया रायपुर में अचानक रुके राहुल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का शाम को रायपुर एयरपोर्ट रवाना होने के दौरान काफिला नवा रायपुर स्थित चर्चित मैगी पॉइंट पर कुछ देर के लिए रुका. यहां राहुल गांधी ने आम लोगों की तरह बैठकर मैगी का स्वाद लिया. उनके अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत करने का प्रयास किया.
मैगी के साथ चाय का भी लिया आनंद 
राहुल गांधी ने मैगी के साथ चाय का भी आनंद लिया और कुछ देर तक स्थानीय लोगों से अनौपचारिक चर्चा की. उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के मैगी पॉइंट पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

भुनेश्वर ठाकुर बने नगर पंचायत पलारी के उपाध्यक्ष, कांग्रेस की बड़ी जीत
बालोद/ पलारी ::नगर पंचायत पलारी, जिला बालोद में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली है. कांग्रेस समर्थित पार्षद भुनेश्वर ठाकुर नगर पंचायत पलारी के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. इस कामयाबी के पीछे कांग्रेस संगठन की एकजुटता और समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका रही. विधायक ओंकार साहू को बनाया गया था पर्यवेक्षक ...
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार नगर पंचायत पलारी में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए धमतरी विधायक ओंकार साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. पलारी उन्हें स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आवश्यक रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
स्थानीय नेताओं और पार्षदों से किया व्यापक समन्वय...निर्देशानुसार विधायक ओंकार साहू पलारी पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, निर्वाचित पार्षदों तथा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से विस्तृत चर्चा की. सभी पक्षों के साथ सकारात्मक संवाद और संगठनात्मक समन्वय स्थापित करते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया.
भुनेश्वर ठाकुर को मिला सर्वसम्मत समर्थन...
विचार-विमर्श और संगठनात्मक सहमति के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षद भुनेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया गया. संगठन की एकजुटता और कांग्रेस नेताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा कि भुनेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए.
कांग्रेस संगठन की एकजुटता की जीत- ओंकार साहू...
उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में सफलता मिलने पर विधायक ओंकार साहू ने सभी निर्वाचित पार्षदों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक है.
जनहित और विकास को मिलेगी नई दिशा..
विधायक ओंकार साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित उपाध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रही है और आगे भी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल...
भुनेश्वर ठाकुर के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है. पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की एकता और मजबूत नेतृत्व का परिणाम बताते हुए नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t