भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Police arrested two accused who smeared mud on the statue of Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar and sent them behind bars

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 जून को सुबह अंबेडकर चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई छेड़छाड़ को देखकर आम नागरिकों ने पुलिस को खबर दी. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, पुसौर, छाल और प्रभारी साइबर शामिल थे.
इन टीम में साइबर सेल और विभिन्न थानों के जवानों को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपने इंटेलिजेंस विभाग को सभी गतिविधियों पर निगाह रखने लगाए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्व विभाग प्रमुखों से व्यक्तिगत चर्चा कर उन्हें आश्वस्त कराया कि जल्द ही घटना करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाएगा. और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सुनियोजित तरीके से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी और सभी रुट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. टावर डम्प लेकर करीब 5 लाख नंबरों का एनालिसिस किया गया. एक टीम ह्यूमन हिंट और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी.
इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को लीड मिली. जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए. जिनमें एक युवक के बजरंग पारा जूटमिल के रमेश जोशी और दूसरा जोगीडिपा रायगढ़ के वीरेंद्र सारथी की पुष्टि हुई. जिनके संबंध में ह्यूमन हिंट से पता चला कि दोनों मजदूरी (हमाली) का काम करते हैं और कई बार रात में इन्हें साथ घूमते भी देखा गया. जिन्हें फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया. पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया.
आरोपियों के स्वीकारोति बयान में बताया कि 8 जून रविवार को दोनों मजदूरी हमाली का काम करने पटेलपाली गए थे. शाम को दोनों साथ खाए पिए और रात को रमेश जोशी के घर बजरंग पारा गए. जहां रमेश की पत्नी ने दोनों की हालत देखकर विवाद की. और घर से भगा दी. फिर दोनों सोने के लिए शहर में इधर-उधर घूमते हुए पैदल अंबेडकर चौक पहुंचे. अंबेडकर की प्रतिमा के पास लाईट का उजाला देखकर रुके. फिर बदनियति से प्रतिमा के नीचे जमीन की गीली मिट्टी प्रतिमा पर लगाकर पैदल ही वीरेंद्र के घर जोगीडिपा चले गए. अगले दिन इन्हें जानकारी हुई की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है तब यह पुलिस से लुक छिप रहे थे.
आरोपियों के बयान पर पुलिस ने घटना समय पहने दोनों के कपड़े बरामद किया है जिसका घटना समय के फटेज से मिलान हुआ है. दोनों आरोपियों को घटना के बारे में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 298, 324(3), 353( 2), BNS जोड़ने धारा 299, 302, 196(1) (क)(ख) 196(2), 324(3) लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 9 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3(1) के तहत आरोपी रमेश जोशी पिता कैलाश जोशी उम्र 40 साल निवासी बजरंग पारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ और वीरेंद्र सारथी पिता राम रतन सारथी उम्र 28 साल निवासी जोगीडिपा रायगढ़ गिरफ्तार कर अदालत की रिमांड पर पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB