डायल 112 के आरक्षक डेहरु राम ने जान की परवाह किए बिना खुदकुशी के लिए पेड़ पर चढ़े युवक की बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार

Dial 112 constable Dehru Ram saved the life of a youth who climbed a tree to commit suicide without caring about his life, family expressed gratitude

डायल 112 के आरक्षक डेहरु राम ने जान की परवाह किए बिना खुदकुशी के लिए पेड़ पर चढ़े युवक की बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारसमाल में डायल 112 में पदस्थ आरक्षक डेहरु राम उरांव ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचाकर एक मिसाल पेश की है. घटना शाम करीब 7:30 बजे की है.
मिली जानकारी के मुताबिक डायल 112 पुसौर की राइनो टीम को कमांड कंट्रोल रायपुर से खबर मिली कि ग्राम सारसमाल में एक युवक खुदकुशी करने की कोशिश कर रहा है. खबर मिलते ही डायल 112 पर तैनात आरक्षक डेहरु राम उरांव ने घटना की गंभीरता को भांपते हुए फौरन इसकी खबर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर को दी. थाना प्रभारी ने भी हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी और आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा को फौरन मौके पर रवाना किया.
पुलिस टीम जब घटनास्थल पहुंची, तो देखा कि युवक रामकुमार सिदार एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ था और फांसी लगाने ही वाला था. गांव वाले उसे नीचे उतरने की लगातार समझाइश दे रहे थे. लेकिन युवक किसी की बात नहीं सुन रहा था. ऐसे में आरक्षक डेहरु राम उरांव ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्परतापूर्वक पेड़ पर चढ़कर युवक को फांसी लगाने से रोका और सुरक्षित नीचे उतार लाया.
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से तनाव में था और खुदकुशी करने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. आरक्षक की इस बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता से भरे कदम की गांव वालों सहित समूचे पुलिस विभाग में सराहना की जा रही है.
यह घटना डायल 112 सेवा की तत्परता और संवेदनशीलता का एक जिंदा मिसाल है. जो हर इमरजेंसी में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है. आरक्षक डेहरु राम उरांव का यह काम न सिर्फ काबिले तारीफ  है, बल्कि दुसरे पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा स्वरुप है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB