50 लाख की ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विदेशी पार्सल के नाम पर लगाया चूना, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Police achieved a major breakthrough in a 50 lakh rupee fraud case, defrauded in the name of a foreign parcel, two absconding accused were arrested and sent to jail.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 50 लाख की ठगी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दो साल से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और दंतेवाड़ा में ठगी की घटना को अंजाम दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक अरविन्द कुमार और विद्या कुमार नाम के व्यक्ति ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था. शिकायतकर्ता किरन्दुल निवासी के मुताबिक 2023 में उनके पास कॉल आया था. सामने वाले ने कहा कि आपका पार्सल आया है. उसमें विदेशी मुद्रा है जिसे आपको प्राप्त करने के लिये कस्टम चार्ज लगेगा. आरोपी ने सीबीआई चार्ज, इन्कम टैक्स लगेगा बोलकर एक महीने में करीब 50 लाख रुपये की ठगी की.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 87/2023 धारा 420 भादवि, 66(D) आईटी एक्ट कायम कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान साइबर सेल ने पीड़ित से पूछताछ कर बैंक खातों और लेन-देन से संबंधित जानकारी जुटाई. दंतेवाड़ा, किरंदुल, गीदम और बचेली थाना क्षेत्रों में सक्रिय साइबर अपराधियों की तलाश के लिए निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर बिहार रवाना की गई. इस बीच पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा बैंक खातों के ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया और अत्याधुनिक फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस के साथ साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा.
जिला दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने की अपील कर रही है. साथ ही किसी प्रकार का फ्रांड होने पर फौरन सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने और पुलिस को खबर करने हिदायत दी जा रही है.
इस कामयाब कार्रवाई में निरीक्षक धनंजय सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक पंकज धर, उप निरीक्षक अनिल पामभोई सहित साइबर सेल और पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही.
आरोपी का नाम
(1) अरविन्द कुमार पिता दीपक चौधरी उम्र 25 साल निवासी बंगली कालोनी गली नंबर 03 छतौनी, थाना छतौनी, जिला- पूर्वी चम्पारण (बिहार)
(2) विद्या कुमार पिता राजेन्द्र साहनी उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 शिवमंदिर के पास, जौकटिया, थाना मझौलिया, जब्कटिया, पश्चिम चम्पारण (बिहार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



