दोस्तों के साथ रची अपने ही घर में चोरी की साजिश, मां के जेवर और कैश पार, निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और नगदी बरामद, बुलेट जब्त
Plot hatched with friends to stage a burglary at one's own home; mother's jewelry and cash stolen; three accused, including a suspended constable, arrested; jewelry, cash, and a Bullet motorcycle recovered.
बिलासपुर : निलंबित आरक्षक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली. मां की शिकायत और शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे से पूछताछ की. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. सकरी थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र के सागरदीप कॉलोनी उसलापुर का है.
मां के रीवा जाते ही घर में चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक बिन्दावती मिश्रा अपने बेटे आशीष मिश्रा के साथ सागरदीप कॉलोनी उसलापुर में रहती हैं. कुछ समय पहले मां बिन्दावती मिश्रा तीज मनाने रीवा गई थीं. इस दौरान घर पर उनका बेटा आशीष मिश्रा अकेला था. उनके वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थी.
चोरी की वारदात के बाद बिन्दावती मिश्रा को अपने बेटे पर ही शक हुआ. मामले की खबर पुलिस को दी गई. इसके बाद सकरी पुलिस ने शक के आधार पर आशीष मिश्रा से पूछताछ शुरू की.
दोस्तों को घर बुलाकर की चोरी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आशीष मिश्रा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की थी. पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया.
पुलिस ने मामले में निलंबित आरक्षक आशीष मिश्रा के साथ उसके साथी सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना और अनुराग चौधरी उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई है.
बुलेट भी जब्त
सकरी थाना पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक नम्बर CG 10 AZ 5100 को भी जब्त किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूछताछ में चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
पिता की जगह मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
CSP परमेश्वर तिलकवार के मुताबिक, आरोपी आशीष मिश्रा पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. उसे अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. पुलिस के मुताबिक काम में लापरवाही और नशे की आदत के चलते वह वर्तमान में निलंबित चल रहा है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नशे की जरुरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.
आरोपी
आशीष मिश्रा उम्र 31 साल
सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना उम्र 27 साल निवासी 27 खोली, सिविल लाइन
अनुराग चौधरी उर्फ लालू उम्र 23 उम्र निवासी उसलापुर
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



