हाइवा ने एक्टिवा सवार अधेड़ को रौंदा, हुई ऐसी दर्दनाक मौत कि देखकर कांप गई लोगों की रुह, पुलिस कर रही मामले की जांच

A Hiva crushed a middle aged man riding an Activa, his death was so painful that people were terrified to see it, police is investigating the case

हाइवा ने एक्टिवा सवार अधेड़ को रौंदा, हुई ऐसी दर्दनाक मौत कि देखकर कांप गई लोगों की रुह, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र स्थित निपनिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें 55 साल व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सखी चंद डहरिया के रुप में हुई है. जो मुंगेली जिले के दौना गांव का निवासी था.
मिली जानकारी के मुताबिक सखी चंद किसी काम से बिल्हा आ रहे थे. तभी हाइवा क्रमांक CG 10BQ 6345 के चालक ने लापरवाही से उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मृतक के शरीर के चिथड़े उड़ गए, और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.
बता दें कि बिल्हा से बिल्हा मोड़ के बीच महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बड़ी तादाद में भारी वाहन गुजरते हैं. जिससे रास्ते में लगातार ट्रैफिक की भीड़ बनी रहती है. इसके अलावा इस मार्ग पर डोलोमाइट परिवहन की वजह से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. जो हादसों की वजह बन रहे हैं. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI