राजिम-गरियाबंद-महासमुंद में धान खरीदी शुरु, अन्नदाताओं के चेहरे खिले - किसानों का सम्मान हमारा संकल्प- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Paddy procurement begins in Gariaband-Mahasamund, farmers' faces brighten – Respecting farmers is our resolve – Chief Minister Vishnu Dev Sai

राजिम-गरियाबंद-महासमुंद में धान खरीदी शुरु, अन्नदाताओं के चेहरे खिले - किसानों का सम्मान हमारा संकल्प- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राजिम : प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी आज से किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार विधिवत प्रारंभ हो गया. कृषक सहकारी समिति मर्यादित राजिम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा की सांसद रुपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर इंद्राणी साहू तथा कलेक्टर बीएस उइके सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ.
अतिथियों ने उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बलराम के छायाचित्र, तौल यंत्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया और श्रीफल तोड़कर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरु की. इस दौरान धान बेचने आए किसानों का पुष्पमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया. आज राजिम केंद्र में 5 किसानों से धान खरीदी की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मौके पर धान तौल और नमी मापन की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया.
ध्यान रहे कि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान की कीमतें इस प्रकार निर्धारित हैं—
• पतला: ₹2389 प्रति क्विंटल
• मोटा: ₹2369 प्रति क्विंटल
• सरना: ₹2369 प्रति क्विंटल
जिले के 90 उपार्जन केंद्रों में इस वर्ष खरीदी होगी और 83,445 किसान पंजीकृत हैं.
मुख्य अतिथि सांसद रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी मजबूती के साथ आरंभ की गई है. छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और किसान देश की रीढ़ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरुप राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों का धान समयसीमा के भीतर खरीदा जाएगा. धान उठाव तथा भुगतान पूरी पारदर्शिता से होगा. अगर तौल, माप या किसी व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो तत्काल सुधार किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को खरीदी सीजन के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए.
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि “भुइंया के भगवान किसान” के लिए बनाई गई योजनाओं के तहत धान खरीदी का शुभारंभ किया गया है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ किसानों को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं. किसान समृद्ध होंगे तो प्रदेश और देश दोनों प्रगति करेगा.
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर खरीदी शुरू होने को शुभ संकेत बताया और कहा कि इस वर्ष भी खरीदी प्रणाली को और बेहतर बनाया गया है.
कार्यक्रम में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की सहायक आयुक्त माहेश्वरी तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गरियाबंद : आज पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई. गरियाबंद जिले के सोहागपुर कृषि मंडी में जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार और जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया और अन्नदाताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. आज शुरुआत दो किसानों के टोकन से 76 किवंटल धान खरीदी किया. गया. इसे किसानों की मेहनत, समर्पण और सरकार पर उनके अटूट भरोसे का उत्सव बताते हुए दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना की.
जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने बताया कि धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह तैयार हैं. सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर मंडी समितियों तक स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.
तुँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन व्यवस्था, सतर्क एप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम धान खरीदी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि समय पर भुगतान और बिना परेशानी के खरीदी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
जिला मंत्री सुरेंद्र सोन टेके समिति अध्यक्ष हलदार करायत सरपंच किसान नेता चितेश्वर साहू डायालाल सहकारिता विस्तार अधिकारी सोहेल ख़ान नोडल रुखमणी नेताम एंव अन्य ग्रामीण किसान उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

महासमुंद : महासमुंद जिला के धान खरीदी केंद्र झालखमहरिया में आज खरीदी कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया.
इस कार्यक्रम में  केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आज किसानों के लिए उत्सव का दिन है. हमारा राज्य किसानों से ही समृद्ध है. यहां तक कि अयोध्या में राम लला के लिए भोग यही छत्तीसगढ़ से चांवल भेजा गया था. आज से धान खरीदी की शुरुवात हो गई है. पिछले साल भी रिकॉर्ड धान खरीदी किया गया था. इस साल भी रिकॉर्ड धान खरीद की  जाएगी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरप धान खरीदी की जा रही है. किसानों को  बोनस एवं सभी समितियों में एटीम की सुविधा कराई जा रही है. ताकि किसानो को किसी तरह की समस्या न हो. अधिकारी कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे है. हमारी सरकार  किसानों की हितों का पूरा ध्यान रख रही है. उन्होंने कहा कि  आज राज्य को 25 साल पूरे हो गए हैं. आज राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर है. तकनीकी रुप से भी क्षमता बढ़ी है. आने वाला 2047 तक राज्य को विकसित बनाना है. हमारा राज्य देश का पहला विकसित राज्य बनेगा. उन्होंने किसानों को बधाई दी.
इस मौके पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विधायक बसना संपत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनकी मौजूदगी में  गांव के कृषक दुर्गेश साहू के 40 क्विंटल धान की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई. इससे केंद्र में खरीदी का वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया.
धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले.
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि इस जिले में  पूरे राज्य में सबसे अधिक धान खरीदी की जाती है. सिंचाई क्षमता को बढ़ाने कार्य जारी है। सिकासेर और सिरपुर बैराज का काम भी पूर्ण हो गया है. इससे सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी. उन्होंने विश्वाश व्यक्त किया कि इस साल भी धान खरीदी में जिला इतिहास दर्ज करेगा. बसना के विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरुप धान खरीदी कि जा रही है. लक्ष्य के अनुरुप खरीदी की जा रही है. सुचारु रुप से धान खरीदी जा रही है. किसानों को किसी तरह परेशानी नहीं होगी. इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. यहां के किसानों का लाभ हो. यह सुनिश्चित हो. अवैध धान की खरीदी बिक्री में नजर रखे और प्रशासन का सहयोग करें। आइए इसे एक उत्सव के रूप में मनाएं.
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि  जिले में 130 समिति के 182 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है. किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. आज 34 समितियों में 50 किसानों का टोकन कट गया है. शाम 5 बजे तक  टोकन काट सकते है और धान खरीदी की जा सकती है. यहां जिले में 16 चेक पोस्ट स्थापित किए गए है. अभी तक 23 मामले दर्ज किया गया है. जिसमें 3000 किवंटल अवैध धान जप्त की गई है.
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, जनपद सदस्य  विजय लक्ष्मी जांगड़े, संदीप दीवान, पीयूष साहू, प्रकाश शर्मा, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, संदीप घोष, सरपंच श्रीमती अनेश्वरी चंद्राकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्याम साकरकर,अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता आसपास के किसान बड़ी तादाद में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t