धनतेरस के दिन मां ने बेटी का घोंटा गला!, फिर लगाई फांसी, बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान, आरक्षक पति की पहले ही हो चुकी मौत
On Dhanteras, a mother strangled her daughter, then hanged herself. Her son escaped and saved her life. Her husband, a constable, had already died.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से धनतेरस के दिन एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है. यहां मां और बेटी की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. दोनों की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां और बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला बालोद जिले के कोतवाली थाना इलाके के शिकारी पारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एक घर के कमरे में मां और बेटी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका है और बच्ची का शव संदिग्ध हालत में है. पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने मां और बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृत महिला निकिता पडौती के पति रविशंकर पडौती दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे, उनकी करीब डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद से ही निकिता मानसिक रुप से काफी परेशान बताई जा रही थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात महिला का 13 साल का बेटा घर के दूसरे कमरे में सोने चला गया था. शनिवार सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि उसकी मां फांसी के फंदे पर लटकी हुई हैं और बगल में उसकी छोटी बहन मृत हालत में पड़ी है. यह नजारा देखकर बच्चे ने शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई.
दिवाली के पर्व पर हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है. लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि निकिता ने यह कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और है. हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है. परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



