शादीशुदा प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग. 60% झुलसी गर्लफ्रेंड की इलाज के दौरान मौत, फरार आरोपी बॉयफ्रेंड बीरू तामासिवनी के पास से गिरफ्तार
Married girlfriend set on fire after being doused with petrol; she died during treatment after sustaining 60% burns. Accused boyfriend Biru Tamasivni arrested while on the run.
रायपुर : राजधानी के माना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को उसके बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से झुलसी महिला को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया और इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया. करीब 60 प्रतिशत झुलसी राजकुमारी साहू ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी बीरू धीवर निवासी मोखला, थाना आरंग को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जल्द ही पुरे मामला का खुलासा करेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग निवासी शादीशुदा राजकुमारी साहू और वीरू धीवर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानिये पूरा मामला
रविवार रात वीरू धीवर और राजकुमारी साहू एक साथ थे. इसी दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी. आग की लपटों में घिरी महिला ने मदद के लिए शोर मचाया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया.
इलाज के दौरान हुई मौत
आग की इस घटना में राजकुमारी साहू करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई थी. उसकी हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा था. लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने महिला की मौत की पुष्टि की है. मौत के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है.
पति से अलग रह रही थी राजकुमारी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजकुमारी साहू शादीशुदा थी. लेकिन कुछ समय से पति से अलग रह रही थी. आरोपी वीरू धीवर के साथ उसके संबंध पहले से थे. दोनों के बीच यह संबंध 2021 से पहले से बताए जा रहे हैं. अब पुलिस वारदात के पीछे की असल वजह पता करने में जुटी है.
2021 में भी दर्ज हुआ था गंभीर मामला
एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, वीरू धीवर के खिलाफ 2021 में आरंग थाने में एक गंभीर मामला दर्ज हुआ था. आरोप था कि उसने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला किया था. इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था. इस घटना के बाद दंपती अलग-अलग रहने लगे थे.
घटना वाले दिन दोनों थे साथ
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुराने विवाद के बावजूद वीरू और राजकुमारी के बीच संपर्क बना हुआ था. पूछताछ और अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक वारदात वाले दिन भी दोनों साथ थे. इसके बाद महिला को आग के हवाले कर आरोपी वहां से भाग गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



