गौवंश तस्करी के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल और पिकअप समेत 9.50 लाख की संपत्ति जब्त, रायपुर का एक आरोपी गिरफ्तार
Major crackdown by Bemetara Police against cattle smuggling; assets worth ₹9.50 lakh—including a mobile phone and a pickup truck—seized, and one accused from Raipur arrested.
बेमेतरा : बेमेतरा जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफचलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 नग मवेशी, एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन सहित करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक खैरा निवासी मनीष शुक्ला ने थाना बेमेतरा में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम चौरेंगा क्षेत्र से कुछ लोग मवेशियों को वाहनों में भरकर कत्लखाने ले जाने वाले हैं. खबर के आधार पर गौवंश सेवकों के साथ सिमगा से बेरला मार्ग पर नाकेबंदी की गई.
नाकेबंदी के दौरान ग्राम कठिया के पास बेरला जाने वाले मोड़ पर सुबह करीब 4 बजे एक पिकअप वाहन को रोका गया. जांच के दौरान वाहन नम्बर CG 04 QV 9645 में चार मवेशियों भरा हुआ पाया गया. वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लक्ष्मण साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम भड़हा, थाना खरोरा, जिला रायपुर बताया.
पुलिस ने जब पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद वाहन, पशुओं और चालक को थाना बेमेतरा लाया गया. जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने आरोपी के खिलाफ फौरन कार्रवाई के निर्देश दिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच की.
जांच के दौरान पुलिस ने 4 नग मवेशी जिनकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है. घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये है और एक मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है. जब्त किया. जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



