रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, सीलिंग की मरम्मत करते वक्त गिरा मजदूर, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर संविदा कर्मी की मौत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Major accident at Raipur Airport: Worker falls while repairing ceiling, contract worker dies after falling from 30 feet, safety claims exposed
रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा एक मजदूर अचानक करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेकेदार की घोर लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल की सीलिंग (छत) की मरम्मत का काम करते समय एक मजदूर अचानक काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर 30 फीट से ज्यादा ऊंचाई से नीचे गिर गया. हादसे के बाद एयरपोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था. हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. इस हादसे ने वीआईपी कहे जाने वाले रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के तमाम बड़े दावों की सरेआम पोल खोलकर रख दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



