शादीशुदा महिला के फांसी लगाने का LIVE VIDEO, रिकॉर्डिंग चालू कर साड़ी के फंदे से झूली, रील बनाते समय सुसाइड का नाटक की भी आशंका, सस्पेंस कायम
Live video of a married woman hanging herself; she started recording before hanging herself from a noose made of a saree. There is also a possibility that she was merely pretending to commit suicide while making a reel; the mystery remains unresolved.
रायगढ़ : सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स बनाने का क्रेज कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाता है. ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया रायगढ़ शहर के कोष्टापारा (नया गंज मोहल्ला) से सामने आया है. जहां रील बनाने के दौरान पैर फिसलने से 22 साल की एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका की पहचान विशाखा देवांगन के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय जब परिवार के लोग घर लौटे, तो विशाखा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजे की दरार से झांककर देखा. अंदर विशाखा का शव फंदे से लटका हुआ था.
मोबाइल में रिकॉर्ड हुई घटना
पुलिस को शुरुआती जांच में मृतका के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है. इस वीडियो में वह फंदा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है. आशंका जताई जा रही है कि वह सोशल मीडिया के लिए सुसाइड का नाटक करते हुए रील बना रही थी. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और यह हादसा हो गया.
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच और मोबाइल वीडियो के आधार पर यह लापरवाही के कारण हुआ हादसा लग रहा है. हालांकि मौत के असल वजह का सटीक खुलासा पूरी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



