जन्माष्टमी पर शराब बिक्री का खुलासा, प्लैटिनम बार संचालक के खिलाफ FIR, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

Liquor sale on Janmashtami exposed; FIR registered against Platinum Bar operator; police apprehended him after surrounding the premises; recommendation made to revoke the license.

जन्माष्टमी पर शराब बिक्री का खुलासा, प्लैटिनम बार संचालक के खिलाफ FIR, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

रायपुर : जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद रायपुर में शराब बिक्री का मामला सामने आया है. मौदहापारा पुलिस ने प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 1150 रुपए कीमत की शराब की बोतल और बिक्री से मिले 2300 रुपए कैश बरामद किया है.
रात 10:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था. इस दौरान शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह पाबन्दी थी. इसी बीच मौदहापारा पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर-1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर ग्राहकों को बाहर बेची जा रही है. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर नजर रखी. रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर शराब बिक्री करते बार संचालक पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया.
शराब के साथ 2300 रुपए कैश बरामद
तलाशी में पुलिस को 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल मिली. इसकी कीमत 1150 रुपए बताई गई है. इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 2300 रुपए कैश भी बरामद किए गए. शराब और कैश की कुल कीमत 3450 रुपए है.
गार्ड की भूमिका भी जांच में
पुलिस बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक बार से शराब बाहर निकालने और ग्राहकों तक पहुंचाने में गार्ड की भूमिका की जांच की जा रही है. उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.
लाइसेंस रद्द करने आबकारी विभाग को भेजेंगे पत्र
पुलिस इस मामले में आबकारी विभाग को प्रतिवेदन भेजेगी. इसमें प्लैटिनम बार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. लाइसेंस पर आखरी फैसला आबकारी विभाग के स्तर पर होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?