जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बिगड़ी तबीयत, रायपुर के DKS में भर्ती MLA, आज होगा हॉर्निया और हाइड्रोसील के मरीज का ऑपरेशन
Jailed Congress MLA Devendra Yadav's health deteriorates, MLA admitted to DKS in Raipur, operation of hernia and hydrocele patient will be done today
रायपुर : बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पेट की मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी के इलाज के लिए DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया. वे पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका ऑपरेशन आज किया जाएगा. इससे पहले उन्हें मेडिकल फिटनेस जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था. जहां सभी जरुरी जांचें पूरी की गई.
DKS अस्पताल में उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है. अंबेडकर अस्पताल से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिसिन विभाग की मंजूरी से उनका ऑपरेशन होगा. डीकेएस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनकी सर्जरी करनी होगी. फिलहाल सारे रिपोर्ट की जांच की जा रही है.
बलौदाबाजार हिंसा मामला राजनीतिक और सामाजिक रुप से संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है. देवेंद्र यादव की तबीयत को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है.
4 दिन पहले जेल में बंद भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद उन्हें रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. विधायक को हाइड्रोसील और हर्निया हो गया है. डीकेएस अस्पताल प्रबंधन ने सर्जरी के लिए जेल प्रबंधन से अनुमति ले ली गई है. - अमित शांडिल्य, सेंट्रल जेल अधीक्षक
मीडिया के जरिए हमें जानकारी मिली है. जल्द ही विधायक जी का ऑपरेशन होगा. डॉक्टर ने उनको सर्जरी की सलाह दी है. आज या कल डॉक्टर सर्जरी कर सकते हैं. जेल में रहने के चलते उनकी दिक्कत और बढ़ गई. - नीरज पाल, महापौर, भिलाई नगर निगम
17 अगस्त से जेल में बंद
देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे न्यायिक रिमांड पर हैं. रायपुर सेंट्रल जेल में बंद विधायक के मामले में पुलिस का कहना है कि मोबाइल डिवाइस जमा नहीं होने से केस की प्रगति में देरी हो रही है. दूसरी तरफ देवेंद्र के वकील का दावा है कि मोबाइल पुलिस को सौंपा गया था और जांच के बाद लौटाया गया.
हिंसा भड़काने का आरोप
बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में उन्हें चार बार नोटिस भेजा था. लेकिन यादव ने बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया. तीसरी बार नोटिस मिलने पर उन्होंने बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



