प्रदेश में स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मील और हॉस्पिटल कैंटीन का निरीक्षण, इधर मेडिकल दुकानों में प्रशासन की दबिश, तीन फर्मों को कारण बताओं नोटिस जारी

Inspections of health centres, mid-day meals and hospital canteens in the state, while the administration raided medical shops and issued show-cause notices to three firms.

प्रदेश में स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मील और हॉस्पिटल कैंटीन का निरीक्षण, इधर मेडिकल दुकानों में प्रशासन की दबिश, तीन फर्मों को कारण बताओं नोटिस जारी

तीन फर्मों को नोटिस जारी
दुर्ग : राज्य शासन द्वारा 11 मई 2026 तक सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने के लिए सभी जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है.
औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की जांच के तहत नव्वा दिवस 5 मई 2026 को जिले में स्थित फटकर औषधि विक्रेताओं को चिन्हाकित कर खरीदी-बिक्री संबंधित दस्तावेजों की जांच करना शामिल है. इसके तहत जिले में संचालित कुल 6 फुटकर औषधि विक्रेता मेसर्स जलाराम मेडिकोज, शंकर नगर, दुर्ग, मेसर्स जलाराम मेडिकल, मोतिपारा, दुर्ग, मेसर्स अमित मेडिकल, रेल्वे स्टेशन रोड, मेसर्स श्री राम मेडिकल उतई, मेसर्स महिमा मेडिकल, उतई, मेसर्स मेडप्लस फार्मेसी, सुपेला, भिलाई का जांच/निरीक्षण किया गया और खरीदी-बिक्री के दस्तावेजों का मुआयना कर मिलान किया गया. और स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों का सुक्षमता से निरीक्षण किया गया.
उपरोक्त फर्मों में से 3 फर्मों में अनियमितता पाए जाने की वजह से कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी और सभी फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए. भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मिल व हास्पिटल कैंटिन का किया गया निरीक्षण
मुंगेली : मुंगेली जिले में कई स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मिल व हास्पिटल कैंटिन का निरीक्षण किया गया. इस दौरान खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने सभी वैक्सिन स्टोर्स में तापमान अलार्म सिस्टम लगाने और बिजली बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर/इन्वर्टर) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ताकि 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान बनाए रखा जा सके.
वहीं टीम ने जिला अस्पताल की कैंटीन और मिड-डे मील सेंटर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने भोजन बनाने और परोसने के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने, खाद्य सामग्री को ढंककर रखने और कर्मचारियों को ग्लव्स, मास्क और हेड कवर पहनने के निर्देश दिए. साथ ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए एक्सपायरी तिथि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.
बता दें कि अभियान के तहत नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों एवं परिवार के सभी सदस्यों का समय पर टीकाकरण कराएं। अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है. विशेष रूप से 14 वर्ष तक के बच्चों को सभी आवश्यक टीके लगवाना जरूरी है. साथ ही रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए पशु के काटने या खरोंच लगने पर तुरंत टीका लगवाना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t