नगरीय निकाय चुनाव में मुंगेली, धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर समेत मुख्यमंत्री के गृह जिले में BJP की हार, बलौदाबाजार, पत्थलगांव, लोरमी में भाजपा जीत
In the urban body elections, Congress won in the Chief Minister's home district including Mungeli, Dhamtari, Bhanupratappur, Pakhanjur, BJP won in Balodabazar, Pathalgaon, Lormi.
लोरमी : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने कांग्रेस के अनिल दास को 2,456 मतों से हराकर जीत दर्ज की. यह लोरमी नगर पालिका का पहला चुनाव था. जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव की अगुवाई में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की.
सिमगा में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने परचम लहराया है,
लोरमी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिला। इस चुनाव में 18 वार्डों में मतदान हुआ. जिसमें भाजपा ने 11 सीटें जीतीं, कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई.
मुंगेली नगर पालिका चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस प्रत्याशी पुरोहित शुक्ला ने भाजपा के शैलेश पाठक को 1,500 मतों से हराकर जीत दर्ज की. वहीं बलौदाबाजार नगर पालिका में भाजपा के अशोक जैन अध्यक्ष बने. बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है. चिरमिरी और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है.
बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते, पिपरिया और पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत. कबीरधाम के पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घुरूवाराम साहू को नगर पंचायत चुनाव में जीत.
दोरनापाल में 15 वार्डों में भाजपा ने 12 वार्डों पर कब्जा किया है. 2 में कांग्रेस और वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. रायगढ़ के घरघोड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी शीलू चौधरी ने बाजी मारी है. वहीं धमतरी के मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस ने कब्जा किया है.
पाटन नगर पंचायत चुनाव परिणाम:
अध्यक्ष: भाजपा प्रत्याशी विजयी
वार्डवार परिणाम:
भाजपा: वार्ड 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13, 15 (कुल 8 वार्ड)
कांग्रेस: वार्ड 5, 6, 7, 8, 9, 10, 14 (कुल 7 वार्ड
भाजपा ने पाटन में बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस ने कुनकुरी में जीत हासिल की.
पेंड्रा में निर्दलीय राकेश जालान ने रचा इतिहास
पेंड्रा नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. पेंड्रा में इससे पहले कोई अध्यक्ष लगातार दो कार्यकाल तक नहीं जीत सका था.
पेंड्रा नगर पालिका (कुल 15 वार्ड)
भाजपा: 7
कांग्रेस: 6
निर्दलीय: 2
गौरेला नगर पालिका (कुल 15 वार्ड)
भाजपा: 9
कांग्रेस: 5
निर्दलीय: 1
मरवाही नगर पंचायत (कुल 15 वार्ड)
भाजपा: 7
कांग्रेस: 6
गोंडवाना पार्टी: 1
निर्दलीय: 1
पुनर्गणना के बाद भाजपा विजेता घोषित
खरोरा नगर पंचायत में रोमांचक मुकाबले में भाजपा की सुनीता अनिल सोनी ने कांग्रेस की मोना बबलू भाटिया को 10 वोटों से हराया. सुनीता को 2,012 वोट, जबकि मोना भाटिया को 2,002 वोट मिले. शुरुआत में कांग्रेस ने गणना की गलती के कारण जीत का दावा किया था, लेकिन पुनर्गणना के बाद भाजपा विजेता घोषित हुई.
नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है.
महासमुंद के पिथौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेश निषाद विजयी.
साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत
साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। यहां हिमांशु वर्मा 1400 वोट से विजयी हुए हैं। बीजेपी के 10 पार्षदों ने अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं कांग्रेस के पांच पार्षद भी जीते हैं
नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी सिध्दांत चौहान की जीत हुई है. यहां BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। 12 पार्षद भाजपा और 3 निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है.
मुख्यमंत्री के गृहजिले में कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत
सीएम के गृहजिला जशपुर में BJP और कांग्रेस का खाता खुला है। यहां जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है। वहीं कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है।
पत्थलगांव में लहरा बीजेपी का परचम
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में BJP का खाता खुल गया है। जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह की हार हुई।
कुनकुरी नगर पंचायत कांग्रेस के कब्जे में
कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कुनकुरी क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री साय विधायक हैं।
धमतरी: भखारा और मगरलोड नपं में बीजेपी की जीत
भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। यहां भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है। वहीं मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू जीतीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नगरी : नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष पद का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पेमन स्वर्णबेर को 2469 वोटों से हराकर विजय हासिल की.
– बलजीत छाबड़ा (भाजपा) – 5325 वोट
– पेमन स्वर्णबेर (कांग्रेस) – 2856 वोट
नगर पंचायत के 15 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 11 सीटें जीतीं, कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं, जबकि 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई।
वार्ड वार परिणाम:
1. वार्ड 1 – राजा पवार (भाजपा)
2. वार्ड 2 – देवचरण ध्रुव (भाजपा)
3. वार्ड 3 – मिक्की गुप्ता (कांग्रेस)
4. वार्ड 4 – नरेश पटेल (कांग्रेस)
5. वार्ड 5 – विनीता कोठारी (भाजपा)
6. वार्ड 6 – विकास बोहरा (भाजपा)
7. वार्ड 7 – चेलेश्वरी साहू (भाजपा)
8. वार्ड 8 – जयंती साहू (कांग्रेस)
9. वार्ड 9 – अलका साहू (भाजपा)
10. वार्ड 10 – डाकेश्वरी साहू (भाजपा)
11. वार्ड 11 – अश्वनी निषाद (भाजपा)
12. वार्ड 12 – अंबिका ध्रुव (भाजपा)
13. वार्ड 13 – यशकरण पटेल (भाजपा)
14. वार्ड 14 – शंकरदेव (भाजपा)
15. वार्ड 15 – हरीश साहू (निर्दलीय)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
धमतरी मगरलोड नगर पंचायत मगरलोड एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा पति बना पार्षद पत्नी बना अध्यक्ष
धमतरी जिले के मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से कांग्रेस का कब्जा हो गया है. कांग्रेस उम्मीदवार लिलेश् सुरेश साहू ने भाजपा की कविता भवानी यादव को 1100 सौ वोट से हराकर अपनी जीत दर्ज की. मतदान के दौरान कांग्रेस को सात और भाजपा उम्मीदवार को तीन पार्षद जीते वोट मिले.
अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू विजय कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 5=घनश्याम साहू कांग्रेस
09=खिलावन साहू कांग्रेस
10=तेजेश्वरी साहू कांग्रेस
11=चेतन बिनझेकर कांग्रेस
12=सुरेश साहू कांग्रेस
13=रूखमणी सिंहा कांग्रेस
15=हिरवानी ठाकुर कांग्रेस
7=सत्यनारायण निर्दलीय
3,1,14=भाजपा
4,8,6,2,=निर्दलीयजीत के साथ ही कांग्रेस पूरे मगरलोड नगर में जश्न मना रही है। शुरुआत से ही सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष डिहूराम साहू भी नगर पंचायत के बाहर तैनात रहे। उन्होंने परिणाम आने के बाद लिलेश सुरेश साहू और पूरी टीम को बधाई दी। सुरेश साहू को हार पहनाया, गुलाल लगाए और मिठाई भी खिलाई।नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू ने कहा कि हमने पूर्व मुख्यमंत्री के सपनों पर नगर विकास के लिए कार्य किया और और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा लगातार अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। हम सब भाजपा पार्षद 3 हैं। निर्दलीय प्रत्याशी 4 है वहीं कहा कि हम लगातार एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं इसके परिणाम स्वरूप आज हम जीत पाए हैं.
नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस का परचम लहराया बने अध्यक्ष धनराज राजेंद्र सूर्यवंशी
नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सूर्यवंशी ने जीत हासिल किया ,बीजेपी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर उत्तम राजवंशी वही तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दूज लाल बंजारे रहे.
वार्ड 01 रामाधीन साहू निर्दलीय
वार्ड 02 हेमनारायण महिलांग निर्दलीय
वार्ड 03 चंचल निषाद कांग्रेस
वार्ड 04 कुसुम गोंड
कांग्रेस
वार्ड 05 पद्मा यदु भाजपा
वार्ड 06 दीपक श्रीवास भाजपा
वार्ड 07 अनिल चंद्राकर कांग्रेस
वार्ड 08 जगदीश यदु भाजपा
वार्ड 09 शांति कोसरे भाजपा
वार्ड 10 रमलू टांडेकर निर्दलीय
वार्ड 11 नरेंद्र रात्रे निर्दलीय
वार्ड 12 अभिषेक सोनी निर्दलीय
वार्ड 13 चांदनी कमलेश कश्यप भाजपा
वार्ड 14 हरीश हरित निर्दलीय
वार्ड 15 टिकाचंद ध्रूव निर्दलीय
49 नगर पालिका परिषदों में विजयी प्रत्याशी
बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक भाजपा
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – भाजपा प्रत्याशी की जीत
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
महासमुंद – कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू की जीत
बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल चतुर्वेदी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



