आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को दिया मेडल, कहा- समाज के विकास में निभाएं भागीदारी

In the second convocation of ISBM University, the Governor gave medals to meritorious students and said- play a part in the development of the society

आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को दिया मेडल, कहा- समाज के विकास में निभाएं भागीदारी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका छुरा विकासखंड अंतर्गत नवापारा कोसमी स्थित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. उन्होंने दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक एवं डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की. इनमें 29 विद्यार्थियों को पीएचडी एवं 13 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक की उपाधियां प्रदान की गई.
करीब 260 विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की गई. इस मौके पर राज्यपाल डेका ने डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियो को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान अर्जित किये गए ज्ञान और तकनीकों का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए.  सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए. कामयाबी का कोई शार्टकट नहीं होता. हमेशा मेहनत और लगन के साथ सही दिशा में कामयाबी हासिल करने की कोशिश करना चाहिए. जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरुरी है और सीखने के लिए हमेशा दिल में लगातार इच्छा होनी चाहिए. ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती. और सीखने की कोई उम्र नहीं होती. अच्छे इंसान बनें क्योंकि अच्छे व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण करते हैं.
इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल श्री डेका ने विश्वविद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया. कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विनय अग्रवाल, कुलपति आनंद महलवार, कुलसचिव बीपी भोल, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके पालकगण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI