तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, बोले- ‘पहले बहुमत साबित करें, फिर लें शपथ’, विजय पर FIR के आदेश से मचा सियासी भूचाल
In Tamil Nadu, the governor returned TVK chief Vijay for the second time, saying, "First prove your majority, then take the oath." The FIR order against Vijay caused a political uproar.
तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों काफी गरमा हुई हुई है. लोकप्रिय फिल्म अभिनेता और तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) के संस्थापक थलापति विजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंचे. करीब एक घंटे तक चली. इस मुलाकात में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की अपनी दावेदारी दोहराई. लेकिन राज्यपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पहले स्थिर सरकार के लिए बहुमत साबित करना होगा.
TVK ने बुधवार को राज्यपाल को 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. फिलहाल TVK के पास 108 सीटें हैं. जबकि कांग्रेस ने 5 विधायकों का समर्थन दिया है. विजय खुद दो सीटों से जीते हैं. इसलिए एक सीट छोड़ने पर उनके पास 107 सीटें बचेंगी. ऐसे में उन्हें अभी भी 11 और समर्थन की जरूरत है. मुलाकात के बाद विजय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और जल्द ही सभी जरूरी समर्थन जुटा लेंगे. उन्होंने समर्थकों से धैर्य रखने की अपील भी की.
समर्थकों में निराशा
विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां नेहरू इंडोर स्टेडियम में जोरों पर थीं. हजारों की तादाद में समर्थक सुबह से स्टेडियम पहुंच चुके थे. लेकिन जब उन्हें पता चला कि कार्यक्रम टाल दिया गया है तो वहां निराशा छा गई. कई समर्थक गेट बंद होने के बाद भी काफी देर तक बाहर इंतजार करते रहे.
अन्य दलों का रुख
वीसीके (विडुथलाई चिरुथिगल कच्ची) के प्रमुख थोल तिरुमावलन ने राज्यपाल से अपील किया कि TVK को सरकार बनाने का मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि बहुमत साबित करना बाद में भी हो सकता है. वहीं CPI(M) ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई है.
CPI की तमिलनाडु इकाई ने राज्यपाल के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि संविधान के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी को विधानसभा के फ्लोर पर बहुमत साबित करने का मौका मिलना चाहिए. CPI ने कहा कि TVK को शपथ से पहले बहुमत साबित करने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है.
4 मई को आए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. अगर विजय जल्दी से बहुमत साबित कर लेते हैं तो तमिलनाडु में 60 साल बाद एक नई पार्टी की सरकार बन सकती है. अभी देखना होगा कि विजय अगले कुछ दिनों में बाकी समर्थन कैसे जुटाते हैं और राज्यपाल उन्हें कब शपथ दिलाते हैं.
TVK चीफ विजय पर FIR के आदेश
मद्रास हाईकोर्ट ने TVK चीफ विजय के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. इनकम टैक्स अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है.
दरअसल मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़ा बताया गया है. हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार (6 मई 2026) को याचिका को नंबर दे दिया है और इसे जल्द ही मेंटेनेबिलिटी (स्वीकार्यता) के मुद्दे पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है.
विजय के खिलाफ यह याचिका पहले पिछले महीने दायर की गई थी. हालांकि रजिस्ट्री ने शुरुआत में इसे नंबर देने से इंकार कर दिया था. इसके बाद 8 अप्रैल को चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि याचिका को मेंटेनेबिलिटी के अधीन नंबर दिया जाए.
खुद किया था आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इसके अलावा उन्होंने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का स्वेच्छा से खुलासा किया था. बाद में 29 जुलाई 2016 को विजय ने आकलन वर्ष 2016-17 के लिए 35.42 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित करते हुए आयकर रिटर्न दाखिल किया था. रिटर्न में 17.81 लाख रुपये के डिप्रिसिएशन और 64.71 लाख रुपये के फैंस क्लब खर्च पर छूट का भी दावा किया गया था.
TVK चीफ से पहले भी हुई पूछताछ…
दस्तावेजों के मुताबिक फिल्म के निर्माता पीटी सेल्वकुमार और शिबू (एसकेटी स्टूडियोज) ने विजय को 16 करोड़ रुपये चेक के जरिए और करीब 4.93 करोड़ रुपये नकद दिए थे. याचिका में दावा किया गया है कि टीडीएस (टीडीएस) केवल चेक से दी गई रकम पर जमा किया गया. जबकि नकद भुगतान पर नहीं. याचिका में यह भी कहा गया है कि आयकर जांच के दौरान विजय से पूछताछ की गई थी. जिसमें उन्होंने कथित रूप से करीब 5 करोड़ रुपये नकद प्राप्त करने की बात स्वीकार की और उस पर कर चुकाने पर सहमति जताई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



