राजधानी के मकान में मिला बम बनाने का सामान, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुची पुलिस-बम स्क्वॉड, संदिग्ध सामग्री बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Bomb-making materials found in a house in the capital, causing a stir in the area, police and bomb squad arrive at the scene, suspicious material recovered, and police begin investigation.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके से गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वार्ड नंबर-13 स्थित एक मितानिन के मकान में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
मामले की खबर मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालात की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और साइबर टीम को भी बुलाया गया. पुलिस टीम ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मकान के अंदर से मिले सामान को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह सामग्री यहां कैसे पहुंची और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था.
एसीपी पूर्णिमा लाने ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. और विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जबकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास निगरानी बढ़ा दी है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं आपराधिक नेटवर्क, अवैध गतिविधियों और संभावित साजिश को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



