रायपुर में ट्रक ने काम से लौट रहे बाइक सवार को कुचला, 2 युवकों की मौत, अल्ट्राटेक-सीमेंट कंपनी के सामने शव रखकर परिजनों ने किया जमकर प्रदर्शन
In Raipur, a truck crushed a bike rider returning from work, killing two youths. Family members staged a protest by placing the bodies in front of Ultratech Cement Company.
रायपुर : राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल हो गया. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया. मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में बैठकर उनका समर्थन किया. यह मामला हादसा मंदिर हसौद थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे. देर रात जब वे सरीखेड़ी के पास पहुंचे. तभी तेज रफ्तार में आ रहे अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.
इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन गोलू यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आख़री सांस ली. इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक के आसपास की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम बात है. जिससे आए दिन हादसे होते ही रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि यहां और कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं। साथ ही नियमित जांच और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किस तरह किसी की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



